3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नक्सली संगठन पीएलएफआई को बड़ा झटका,मिनी गन फैक्ट्री ध्वस्त कर पुलिस ने बरामद किए यह खतरनाक हथियार

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह फैक्ट्री रनिया थाना क्षेत्र के कोटांगे और गोहाराम जंगल के बीच में संचालित था...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रांची

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 25 Aug 2018, 2:43 PM IST

plfi

plfi

(पत्रिका ब्यूरो,रांची): झारखंड के खूंटी के रनिया इलाके से पुलिस ने शुक्रवार को भारी मात्रा में नक्सलियों के हथियार बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक अश्विनी कुमार सिन्हा ने बताया कि सुरक्षाबलों ने सर्च अभियान के दौरान नक्सलियों की एक मिनी गन फैक्टरी को ध्वस्त कर दिया, जहां से तीस अर्द्धनिर्मित पिस्तौल और गोलियां मिले हैं। बताया गया है कि इस मिनी गन फैक्ट्री का संचालन नक्सली संगठन पीएलएफआई का सुप्रीमो दिनेश गोप करता है। इस कार्रवाई से पीएलएफआई नक्सलियों को बड़ा झटका लगा है।


पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह फैक्ट्री रनिया थाना क्षेत्र के कोटांगे और गोहाराम जंगल के बीच में संचालित था। उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि दिनेश गोप और गुज्जू गोप गुमला और रनिया के सीमावर्ती क्षेत्र में मौजूद हैं। इस सूचना के आधार पर सीआरपीएफ और जिला पुलिस की टीम ने तीन तरफ से उस इलाके को घेरा और सर्च अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि पुलिस के आने की भनक मिलने पर दिनेश गोप और उसका दस्ता भागने में सफल हो गया, लेकिन छापेमारी में पीएलएफआई की मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा हुआ। इस फैक्ट्री को ध्वस्त कर हथियार बरामदगी को पुलिस की बड़ी बताया जा रहा है।

यह हथियार हुए बरामद

कोटांगे और गोहाराम जंगल के बीच में यह फैक्ट्री संचालित थी। 30 अर्धनिर्मित पिस्टल, 36 पिस्टल बैरल, 30 पिस्टल ट्रिगर, 63 पिस्टन स्प्रिंग, 29 पिस्टल हैमर, 02 आयरन वाइस, 1 भट्ठी, 1 गैस सिलेंडर (5 किलोग्राम), 1 गैस वेल्डिंग रॉडी, 10 हेक्सा ब्लेड, 2 लोहे की रेती, 1 किलोग्राम पॉलिश मटेरियल और 2 किलोग्राम थिनर बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि इस फैक्ट्री में बनाएं जाने वाले सभी हथियारों और विस्फोटक पदार्थों का उपयोग नक्सली हमला करने के लिए करते थे।

यह भी पढे: बलात्कार के दोषी राम रहीम का रोहतक जेल में 20 किलो घटा वजन और मजदूरी में मिले 6 हजार

यह भी पढे: महाराष्ट्र: वीडियो कॉफ्रेंसिंग पर किया मां का अंतिम संस्कार, कुरियर से भिजवाईं अस्थियां

बड़ी खबरें

View All

रांची

झारखंड