3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महाराष्ट्र: वीडियो कॉफ्रेंसिंग पर किया मां का अंतिम संस्कार, कुरियर से भिजवाईं अस्थियां

65 वर्षीय महिला का अंतिम संस्कार गुजरात में रह रही उनकी बेटी ने ऑनलाइन वीडियो कॉल पर कराया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 25 Aug 2018, 1:52 PM IST

shamshan

महाराष्ट्र: वीडियो कॉलिंग पर किया मां का अंतिम संस्कार, कोरियर से भिजवाई अस्थियां

पालघर। इस जमाने में हर चीज आॅनलाइन देने सुविधा दी जा रही है। लोगों के पास अब समय नहीं कि वह अपनी जरूरतों के लिए किसी जगह जाने का कष्ट करें। ऑनलाइन शॉपिंग, बैंक पेमेंट, होटल बुकिंग, ट्रेन, एयर, बस बुकिंग और सरकारी कामकाज सभी कुछ वह घर पर ही रहकर करना चाहता है। महाराष्ट्र के पालघर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक महिला का ऑनलाइन अंतिम संस्कार किया गया है। यहां एक 65 वर्षीय महिला का अंतिम संस्कार गुजरात में रह रही उनकी बेटी ने ऑनलाइन वीडियो कॉल पर कराया है। इतना ही नहीं, बेटी ने अपनी मां की अस्थियां कुरियर से गुजरात मंगवाई हैं। यह ऑनलाइन अंतिम संस्कार इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

गांव के लोगों ने दी मां की मौत की खबर

जानकारी के अनुसार, पालघर जिले के मनोर में धीरज पटेल (70) अपनी पत्नी निरीबाई पटेल (65) के साथ रहते थे। इनकी इकलौती बेटी की शादी गुजरात स्थित अहमदाबाद में हुई है। वह अपने पति और बच्चों के साथ अहमदाबाद में ही रहती हैं। मंगलवार को धीरज पटेल किसी काम से बाहर गए हुए थे। उसी दौरान उनकी पत्नी निरीबाई का देहांत हो गया। घर पर किसी के नहीं होने के चलते गांव के हिंदू-मुस्लिम समाज के कई लोग जमा हो गए। गांव के लोगों ने अहमदाबाद में रहनेवाली उनकी बेटी को कॉल किया और सारी जानकारी दी।

वीडियो कॉलिंग पर किए अंतिम दर्शन

बेटी ने कहा कि वह अपनी मां के अंतिम संस्कार में नहीं आ सकती हैं। उन्होंने फोन पर गांववालों से कहा कि उनका अंतिम संस्कार कर दीजिए और वीडियो कॉलिंग पर मुझे अंतिम संस्कार के दर्शन करा दीजिए। गांववालों ने निरीबाई का अंतिम संस्कार किया और वीडियो कॉलिंग पर उनकी बेटी को अंतिम दर्शन भी करा दिए। बताया जा रहा है कि इसके बाद बेटी ने फोन पर ही गांव के लोगों से कहा कि वे उनकी मां की अस्थियां कुरियर से गुजरात भेज दें।