2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लालू प्रसाद से मिलें तेज प्रताप, कहा-घुट-घुट कर नहीं जीना

करीब दो घंटा चालीस मिनट तक रिम्स में अपने पिता से मुलाकात के बाद बाहर निकले तेजप्रताप काफी भावुक नजर आए...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रांची

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 3 Nov 2018, 8:05 PM IST

tej pratap in ranchi

tej pratap in ranchi

(रांची): राजद प्रमुख लालू प्रसाद के पुत्र और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव शनिवार को रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान चिकित्सा संस्थान (रिम्स) के पेइंग वार्ड में भर्त्ती अपने पिता से मुलाकात की। करीब दो घंटा चालीस मिनट तक रिम्स में अपने पिता से मुलाकात के बाद बाहर निकले तेजप्रताप काफी भावुक नजर आए। उन्होंने मीडियाकर्मियों को कहा कि वे घुट-घुटकर नहीं जीना चाहते है।


चारा घोटाले मामले में सजायाफ्ता राजद प्रमुख लालू प्रसाद की तबीयत खराब रहने के कारण उन्हें इलाज के लिए रिम्स में भर्त्ती कराया गया और पिछले कई दिनों वे रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्त्ती है। जेल प्रशासन से अनुमति लेकर तेज प्रताप ने शनिवार को अपने पिता से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद बाहर निकलने पर तेज प्रताप ने ऐश्वर्या के साथ तलाक के मुद्दे पर मीडियाकर्मियों द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि परिवार के साथ मिल-बैठकर बात होगी। उन्होंने यह भी कहा कि घुट-घुटकर जीने से कोई फायदा नहीं है।


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती लालू यादव और तेजप्रताप यादव की मुलाकात के दौरान किसी को अंदर जाने की अनुमति नहीं थी। दोनों की मुलाकात करीब 2 घंटे 40 मिनट तक चली है। लालू प्रसाद ने इस पारिवारिक विवाद को सुलझाने के हर बिन्दुओं पर विचार-विमर्श करते रहे। बताया गया है कि तलाक जैसे गंभीर पारिवारिक विवाद के मुद्दे पर एक पिता के रूप में लालू प्रसाद ने तेजप्रताप को यह समझाने की कोशिश की कि ऐसे मुद्दे पर जल्दबाजी में कदम उठाने से बचना चाहिए। पेईंग वार्ड के अगल-बगल भर्त्ती अन्य मरीजों के परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार अंदर से कई बार तेजप्रताप के फूट-फूटकर रोने की भी आवाज आई। यह भी चर्चा है कि लालू प्रसाद ने आज तेजप्रताप को रांची में ही रूकने को कहा। तेजप्रताप अपनी पत्नी ऐश्वर्या के साथ संबंधों को लेकर काफी भावुक नजर आए।


जानकारों के मुताबिक तेज प्रताप का जो हाव-भाव नजर आया, उसे देखकर दोनों के बीच आपसी समझौते की संभावना काफी क्षीण नजर आई। हालांकि पूरा परिवार इस रिश्ते को बचाने और राजनीतिक छवि को नुकसान होने से बचाने के लिए हरसंभव पहल कर रहा है।


इधर, तेजप्रताप और ऐश्वर्या के बीच तलाक की खबर आने के बाद लालू प्रसाद की तबीयत में गिरावट आई है। रिम्स के चिकित्सकों के अनुसार उनका बीपी और ब्लड शुगर काफी बढ़ गया है। हालांकि रिम्स में उनका इलाज कर रहे डॉ. डी.के. झा ने बताया कि लालू प्रसाद पूरी तरह से स्वस्थ है और चिंता की कोई बात नहीं है। रिम्स में चिकित्सकों की टीम लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए है।

बड़ी खबरें

View All

रांची

झारखंड