10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रांची में बोले संबित पात्रा-मोदी को रोकने में गरीबों व बेलगाड़ी पर बैठे लोगों के दृष्टिकोण में फर्क

संबित पात्रा ने कहा कि बेलगाड़ी का गठबंधन देश में और झारखंड में काम नहीं करेगा...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रांची

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 8 Jul 2018, 4:54 PM IST

sambit patra in ranchi

sambit patra in ranchi

रवि सिन्हा की रिपोर्ट...

(रांची): भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा है कि बेलगाड़ी (जमानत ) पर राजनीति कर रहे नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सत्ता में दुबारा आने से रोकना चाहते है, जबकि देश की जनता नरेंद्र मोदी को जाने से रोकने के लिए एकजुट है। वे आज रांची के प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

नहीं चलेगा बेलगाड़ी गठबंधन

संबित पात्रा ने कहा कि बेलगाड़ी का गठबंधन देश में और झारखंड में काम नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी मां सोनिया गांधी नेशनल हेराल्ड के मामले में 50 हजार के मुचलके पर जमानत पर है। जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम को किश्त में जमानत मिल रही है, वहीं कीर्ति चिदंबरम को मिली जमानत कभी भी खत्म हो सकती है।


लठ्ठबंधन में बदल जाएगा महागठबंधन

उन्होंने कहा कि आज पश्चिम बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ममता बनर्जी को रोकने के लिए कांग्रेस व वाम दलों के एक हो जाने की वकालत कर रहे है, ऐसे में आगामी लोकसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की ममता बनर्जी राहुल गांधी को कैसे स्वीकार करेगी, वहीं चंद्रबाबू नायडू या नवीन पटनायक कैसे उन्हें प्रधानमंत्री पद के दावेदार के रूप में स्वीकार करेंगे, यह कहना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में यह महागठबंधन लठ्ठबंधन में बदल जाएगा।


अखिलेश कैसे कर पाएंगे त्याग

उत्तर प्रदेश में सपा के अखिलेश यादव कुछ लोकसभा सीटें मायावती के लिए छोड़ने को तैयार है, लेकिन जो व्यक्ति घर छोड़ने पर टाइल्स और अन्य छोटी-मोटी चीजों को नहीं छोड़ता वह किस तरह से त्याग करेगा,यह देखने वाली बात है। यह गठबंधन सिर्फ अपने अस्तित्व की रक्षा को लेकर बनाया गया है।

जेल में है राजद का मुख्यालय

राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि राजद का मुख्यालय आज जेल में ही बन चुका है और दोनों शाहजादे संपत्ति व उत्तराधिकार को लेकर संघर्ष में जुटे है। राजद प्रमुख की भी सिर्फ यही कोशिश है कि किसी तरह से अपने परिवार के सदस्यों के लिए राजनीतिक पार्किंग की व्यवस्था की जाए। झारखंड मुक्ति मोर्चा के चरित्र को सांसद रिश्वत कांड के रूप में पूरे देश की जनता जानती है।


पीएम मोदी के कार्यकाल में हुए उल्लेखनीय कार्य

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में देश तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है और इस दौरान सिर्फ चंद्रबाबू नायडु की पार्टी एनडीए से अलग हुई है, जबकि 12 पार्टियां एनडीए से जुड़ी है। संबित पात्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में गरीबों व किसानों के आय में बढ़ोत्तरी के लिए कई काम किये गये, धान व अन्य खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोत्तरी हुई। झारखंड में भी विकास को लेकर उल्लेखनीय कार्य हुए है।