उन्होंने कहा कि आज पश्चिम बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ममता बनर्जी को रोकने के लिए कांग्रेस व वाम दलों के एक हो जाने की वकालत कर रहे है, ऐसे में आगामी लोकसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की ममता बनर्जी राहुल गांधी को कैसे स्वीकार करेगी, वहीं चंद्रबाबू नायडू या नवीन पटनायक कैसे उन्हें प्रधानमंत्री पद के दावेदार के रूप में स्वीकार करेंगे, यह कहना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में यह महागठबंधन लठ्ठबंधन में बदल जाएगा।