10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jharkhand election: तीसरे चरण में 17 विस सीटों के लिए कल थम जाएगा चुनाव का शोर

Jharkhand election: झारखंड विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में 17 विधानसभा सीटों के लिए 12 दिसंबर को होने वाले मतदान को लेकर मंगलवार 10 दिसंबर की शाम को चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रांची

•

image

Navneet Sharma

•

Updated: 9 Dec 2019, 6:02 PM IST

Jharkhand election: तीसरे चरण में 17 विस सीटों के लिए कल थम जाएगा चुनाव का शोर

Jharkhand election: तीसरे चरण में 17 विस सीटों के लिए कल थम जाएगा चुनाव का शोर

रांची. झारखंड विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में 17 विधानसभा सीटों के लिए 12 दिसंबर को होने वाले मतदान को लेकर मंगलवार 10 दिसंबर की शाम को चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा।
तीसरे चरण में जिन 17 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होना है, उनमें कोडरमा, बरकट्ठा, बरही, बड़कागांव, रामगढ़, मांडू, हजारीबाग, सिमरिया, धनवार, गोमिया, बेरमो, ईचागढ़, सिल्ली, खिजरी, रांची, हटिया और कांके शामिल है।इन 17 सीटों में दो सीट सिमरिया और कांके अनुसूचित जाति और एक खिजरी सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। तीसरे चरण में कुल 309 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है, जिसमें 32 महिला उम्मीदवार शामिल है। सबसे अधिक 31 प्रत्याशी ईचागढ़ में और सबसे कम रांची और कांके में बारह बारह प्रत्याशी चुनाव मैदान में है।
इस चरण में जिन प्रमुख राजनीतिक हस्तियों का राजनीतिक भाग्य ईवीएम में कैद होगा, उनमें मंत्री सीपी सिंह वनीरा यादव, आजसू पार्टी प्रमुख सुदेश महतो, झारखंड विकास मोर्चा अध्यक्ष्ज्ञ बाबूलाल मरांडी, पूर्व मंत्री रोंद्र प्रसाद सिंह, मनोज कुमार यादव और निर्दलीय मलखान सिंह शामिल है। चुनाव के तीसरे चरण में 17 विधानसभा सीटों के लिए 12 दिसंबर को होने वाले मतदान को लेकर मंगलवार 10 दिसंबर की शाम को चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। उनमें कोडरमा, बरकट्ठा, बरही, बड़कागांव, रामगढ़, मांडू, हजारीबाग, सिमरिया, धनवार, गोमिया, बेरमो, ईचागढ़, सिल्ली, खिजरी, रांची, हटिया और कांके शामिल है।