25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Jharkhand / Ranchi / रांची: नदी में आयी अचानक बाढ़ में तीन ट्रैक्टर डूबे

रांची: नदी में आयी अचानक बाढ़ में तीन ट्रैक्टर डूबे

चतरा जिले के टंडवा थाना क्षेत्र में बहने वाली उतराठी गहरी नदी में दोपहर बाद हुई जोरदार बारिश के कारण अचानक जलस्तर बढ़ गया..
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रांची

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 10 Jun 2018, 8:53 PM IST

flood

flood

रवि सिन्हा की रिपोर्ट....

(रांची): झारखंड के चतरा जिले में उतराठी गहरी नदी में रविवार को अचानक आई बाढ़ में तीन ट्रैक्टर बह गए। हालांकि ट्रैक्टर चालक और उस पर सवार सभी मजदूर सुरक्षित तरीके से नदी किनारे पहुंचने में सफल रहे।

अचानक आई बारिश से बढा जलस्तर

चतरा जिले के टंडवा थाना क्षेत्र में बहने वाली उतराठी गहरी नदी में दोपहर बाद हुई जोरदार बारिश के कारण अचानक जलस्तर बढ़ गया। नदी में बाढ़ की वजह से सुरेश सिंह का एक ट्रैक्टर और महेश महतो का दो ट्रैक्टर नदी में उफान के कारण बहने लगा, लेकिन चालक और ट्रैक्टर पर सवार मजदूरों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए ट्रैक्टर को छोड़ कर किनारे आकर अपनी जान बचाने में सफलता हासिल की। तीनों ट्रैक्टर बालू लेकर आ रहे थे।

ट्रैक्टरों को निकालने के प्रयसा जारी

पानी के तेज बहाव में नदी में डूबे तीनों ट्रैक्टरों को देर शाम तक निकालने का प्रयास जारी है, हालांकि नदी में उफान और रात का अंधेरा हो जाने के कारण इस कार्य में कठिनाई महसूस हो रही है।

जान जोखिम में डाल करते है बरसाती नदी को पार

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण नदी में अचानक कब बाढ़ आ जाए, इसकी जानकारी लोगों को तुरंत नहीं मिल पाती है, लेकिन ग्रामीण हमेशा अपनी जान जोखिम में डालकर बरसाती नदी को पार करते है। इलाके के लोग नदी पर पुल बनाने की भी काफी दिनों से मांग कर रहे है, लेकिन आज तक पुल नहीं बन पाया है और लोग नदी का जलस्तर कम होने के बाद ही नदी को पार करते है।

48 से 60 घंटों में मॉनसून के पहुंचने की संभावना

गौरतलब है कि मौसम विभाग की ओर से आगामी दिनो में कुछ राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। झारखंड भी उन राज्यों की सूची में शामिल है। भारतीय मौसम विभाग के रांची कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मॉनसून दक्षिण भारत के अलावा उड़ीसा, छत्तीसगढ़ और बंगाल की खाड़ी के एक बड़े भाग में प्रवेश कर गया है। राज्य में अगले 48 से 60 घंटों में मॉनसून के पहुंचने की संभावना है।