26 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एआईआरएफ News वार्षिक सम्मेलन होगा उज्जैन में

रेलवे में सबसे बड़े संगठन एआईआरएफ का वार्षिक सम्मेलन बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में करना तय हो गया है। इसकी तैयारी शुरू हो गई है।

2 min read
Google source verification
All India Railwaymen's Federation

All India Railwaymen's Federation

रतलाम. AIRF का 97वां वार्षिक अधिवेशन मालवा के उज्जैन में होगा। रेलवे में सबसे बड़े संगठन AIRF का वार्षिक सम्मेलन बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में करना तय हो गया है। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। 11 व 12 अप्रेल को होने वाले वार्षिक अधिवेशन को लेकर तैयारियों को शुरू कर दिया गया है।

अप्रैल से फतेहाबाद होते हुए 110 किमी. की रफ्तार से दौड़ेगी उज्जैन-चित्तौड़गढ़ मेमू ट्रेन

वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन के मंडल मंत्री मनोहर सिंह बारठ, सहायक मंडल मंत्री नरेंद्रसिंह सोलंकी व प्रवक्ता अशोक तिवारी ने बताया कि आगामी अप्रेल माह में AIRF का दो दिन का वार्षिक अधिवेशन उज्जैन में होगा। 11 व 12 अप्रेल को होने वाले वार्षिक अधिवेशन को लेकर तैयारियों को शुरू कर दिया गया है।

मध्यप्रदेश में रेल हादसा, कई ट्रेन हुई प्रभावित

इसलिए महत्वपूर्ण उज्जैन

AIRF व NFIR के बीच रेलवे में सदस्यता को लेकर जंग चल रही है। इसी वर्ष रेलवे में संगठन के चुनाव होना है। इन चुनाव के पूर्व उज्जैन में AIRF का वार्षिक अधिवेशन होना कई मायनों में महत्वपूर्ण है। असल में वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के मंडल मंत्री अभिलाष नागर उज्जैन में ही पदस्थ है। जबकि यूनियन के मंडल अध्यक्ष एसएस शर्मा उज्जैन के ही है। ऐसे में AIRF मजदूर संघ के मंडल मंत्री वाले गृहक्षेत्र में दो दिन तक का सम्मेलन करके अपनी ताकत बताएगी। इस सम्मेलन में कोई कमी संगठन नहीं छोडऩा चाहता है। इसलिए ही अभी से तैयारियां शुरू हो गई है।

टेक्नोलॉजी न्यूज़ : नहीं आएगा एक भी रुपए का बिजली का बिल, यह है नई तकनीक

तैयारियां शुरू हो गई

अप्रेल माह में दो दिन का वार्षिक अधिवेशन AIRF का होना है। इसमे संगठन अपनी पूरी ताकत बताएगा। इसको लेकर मंडल मंत्री व अध्यक्ष के नेतृत्व में तैयारियां शुरू हो गई है।

- अशोक तिवारी, मंडल प्रवक्ता, वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन

सिर्फ एक रुपए में बिजली, अब तक 34 लाख को मिला लाभ