
BJP NATIONAL NEWS: गुजरात से जुटी सांसद-विधायकों की पूरी फौज
रतलाम. केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने जनसंघ के दिनों से भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा ) के उदय पर प्रकाश डालती और उसके इतिहास में अहम मानी जाने वाली घटनाओं को दर्ज करती एक किताब लिखी है, जिसके बाकी में उन्होंने सोशल मीडिया कू पर पोस्ट भी किया है। अब इस किताब को भाजपा जिले में अपने कार्यकर्ताओं को वितरीत करेगी। पार्टी का उद्देश्य पुस्तक वितरण करके कार्यकर्ताओं को पार्टी के संघर्ष के बारे में बताना है।
भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय ने बताया यह किताब पाठकों को वैचारिक और संगठनात्मक जुड़ाव से परिचित कराती है, जिसने न केवल भाजपा को एक साथ रखा है, बल्कि इसे आगे भी बढ़ाया है। केंद्रीय मंत्री यादव ने सोशल मीडिया साइट कू पर पोस्ट कर कहा कि अपनी किताब द राइज ऑफ द बीजेपी की पहली प्रति पाकर अभिभूत हूं। इस किताब में पार्टी की यात्रा, इसे आकार देने वाले लोगों व घटनाओं का जिक्र है। इस किताब में भाजपा कैसे निर्णय लेती है? नीति को क्रियान्वित करती है और चुनाव कैसे जीतती है का उल्लेख किया गया है। साथ ही उन्होंने अपनी एक फोटो भी पोस्ट किए है जिसमें उनके साथ में द राइज ऑफ द बीजेपी की प्रति दिखाई दे रही है।
पुस्तक में विस्तार से चर्चा
बता दें कि भाजपा का गठन 1980 में हुआ था, लेकिन इसकी यात्रा 1950 में जनसंघ के साथ शुरू हुई। जनसंघ के उत्तराधिकारी के रूप में भाजपा ने भारतीय लोकाचार, मूल्यों और संस्कृति में निहित सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के विचार को कैसे अपनाया और यह राष्ट्रवाद कैसे इसके शासन और नीति निर्माण में परिलक्षित होता है, इस बारे में पुस्तक में विस्तार से चर्चा की गयी है।
संघर्ष से लेकर सफलता
मंत्री भूपेंद्र यादव ने यह पुस्तक पाठकों को भाजपा की 1950 से 2019 तक संघर्ष से लेकर सफलता की अनूठी यात्रा, जनसंघ से पार्टी के वर्तमान स्वरूप में प्रस्तुत करने के लिए लिखी है। इसका वितरण करने से कार्यकर्ताओं व आमजन को पार्टी के संघर्ष के बारे में जानने को मिलेगा। जल्दी ही इसका पुस्तक वितरण आयोजन किया जाएगा।
- राजेंद्रसिंह लुनेरा, जिलाध्यक्ष भाजपा
Published on:
12 Jan 2022 04:45 pm
बड़ी खबरें
View Allरतलाम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
