2 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हाउस बुकिंग कराने वाले हर शख्स को बुलाकर पूछे कमियां

- व्यक्ति के संतुष्ट होने के बाद हैंडओवर करें, कलेक्टर ने परशुराम विहार कॉलोनी का किया निरीक्षण
2 min read
Google source verification
हाउस बुकिंग कराने वाले हर शख्स को बुलाकर पूछे कमियां

हाउस बुकिंग कराने वाले हर शख्स को बुलाकर पूछे कमियां

रतलाम। आडीए द्वारा बनाई जा रही परशुराम विहार कॉलोनी के हाल जानने कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम कॉलोनी में पहुंचे। यहां पर उनके द्वारा निरीक्षण किया गया। कॉलोनी में प्राधिकरण द्वारा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत 22 आवास निर्मित कराए गए हैं। इनमें 14 ईडब्ल्यूएस तथा शेष एल 1, एल 2 टाइप के हैं। कलेक्टर ने निरीक्षण करते हुए निर्देशित किया कि जिन व्यक्तियों द्वारा हाउस बुकिंग कराई गई है, उन प्रत्येक व्यक्ति को उसके आवास पर बुलवाकर पूछे कि कोई कमी तो नहीं है। उसके द्वारा बताई गई कमी की पूर्ति की जाए, उसके बाद ही उसे हैंडओवर किया जाए।

कॉलोनी में प्राधिकरण द्वारा योजना के तहत आवास निर्माण कार्य लगभग पूर्ण कर दिया गया है। संभवत: 15 मार्च तक हैंडवर कर दिए जाएंगे। कॉलोनी में ईडब्ल्यूएस आवासों की कीमत 11 लाख रुपए है तथा एल 1 आवासों का मूल्य 29 लाख तथा एल 2 आवासों का मूल्य 32 लाख रुपए है। प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालन अधिकारी जमुना भिड़े ने कलेक्टर को निर्माण के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। कलेक्टर ने विभिन्न टाइप के आवासों में अंदर पहुंचकर बारीकी से निरीक्षण किया।

गंगा सागर कॉलोनी क्षेत्र में वृक्षारोपण देखा
परशुराम विहार कॉलोनी के निरीक्षण बाद कलेक्टर ने गंगासागर कॉलोनी के समीपस्थ क्षेत्र में एनएचएआई द्वारा किए गए वृक्षारोपण को देखने पहुंचे। क्षेत्र में लगभग 8000 पौधे लगाए गए हैं जिनको नियमित रूप से सिंचित किया जा रहा है। कलेक्टर ने मौजूद कार्यपालन यंत्री मोहम्मद हनीफ शेख को निर्देशित किया कि प्रत्येक पौधे का थाला बड़े आकार में रखें ताकि ज्यादा मात्रा में पानी एकत्रित हो सके। इससे कम प्रयासों में अधिक सिंचाई पौधों में हो सकेगी। इस क्षेत्र से मांगल्य मंदिर पहुंच मार्ग निर्माण की संभावना पर भी कलेक्टर ने निगमायुक्त से चर्चा की।

पीएम आवासों का निरीक्षण
कलेक्टर ने गंगासागर कॉलोनी के समीपस्थ बंजली क्षेत्र में बनाए गए प्रधानमंत्री आवासों का निरीक्षण किया। यहां पर नगर निगम द्वारा 192 एलआईसी, 224 ईडब्ल्यूएस आवास निर्मित किए गए हैं। कॉलोनी में अधोसंरचना निर्माण प्रगति पर है। सामने खाली पड़ी भूमि पर 163 प्लाट डेवलप किए जा रहे हैं जिनके समतलीकरण तथा पहुंच मार्ग के लिए कलेक्टर ने निर्देशित किया।

बड़ी खबरें

View All

रतलाम

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग