
Gift to Ratlam: Kamal Nath government big gift
रतलाम. मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार आने वाले दिनों में रतलाम को बड़ी सौगात देने जा रही है। इस सौगात में आमजन की सेहत की चिंता साफ नजर आ रही है। अब तक स्वच्छता अभियान चलाने वाली नगर निगम को शहर के लोगों की सेहत की चिंता करते हुए कम दर पर ओपन जिम उपलब्ध करवाने की बात की गई है। इसकी तैयारियां नगर निगम ने शुरू करते हुए दस स्थान पर इसको खोलने का निर्णय लिया है। इसमे से तीन स्थान का चयन हो गया है।
अब तक शहर को सफाई में नंबर एक पर लाने के लिए मेहनत करने वाली नगर निगम ने अब आमजन की सेहत की भी चिंता की है। इसके लिए चरणबद्ध योजना बनाई गई है। इस योजना में शहर के दस अलग-अलग स्थान पर नगर निगम ओपन जिम बनाने जा रहा है। इसमें से तीन स्थान का चयन हो गया है, शेष के लिए सर्वे इसी माह होकर स्थान को अंतिम रूप दे दिया जाएगा। नगर निगम की जिम की विशेषता यह रहेगी कि इसमें बाजार दर से कम दर पर प्रवेश मिलेगा।
परंपरागत छवि को तोड़ रहे
निगम शहर में आमतौर पर सड़क, गली, नाली बनाता रहा है, लेकिन परंपरागत छवि को प्रशासक रुचिका चौहान, आयुक्त एसके सिंह व उपायुक्त तपस्या परिहार के निर्देशन में तोडऩे जा रहा है। नगर निगम अब शहर को एक या दो नहीं, बल्कि एक साथ दस स्थान पर जिम की सुविधा देने जा रहा है। इसके लिए कागजी तैयारी पूरी हो गई है। जल्दी ही इस बारे में औपचारिक घोषणा नगर निगम करेगा।
इन दो स्थान का हो गया चयन
नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार शहर में दस स्थान पर बनने वाली ओपन जिम के लिए तीन स्थान का चयन हो गया है। पहली जिम अमृत सागर क्षेत्र में तो दूसरी कालिका माता मंदिर क्षेत्र में खुलेगी। इसके अलावा तीसरे स्थान के लिए हनुमान ताल के नाम को सैद्धातिंक मंजूरी हो गई है। इन जिम में पुरुष, महिला, युवा व युवतियों के प्रवेश के लिए अलग-अलग समय रहेगा। इसकी सबसे बड़ी विशेषता यह रहेगी कि बाजार में इस समय निजी संचालकों द्वारा जो जिम चलाई जा रही है, उससे कम दर में शहर के आमजन को इसमें प्रवेश मिलेगा। नगर निगम का दल शेष स्थान पर जिम खोलने के लिए सर्वे इसी माह करेगा।
दस स्थान पर जिम खोलने की योजना
शहर में दस स्थान पर जिम खोलने की योजना है। इसमें से दो स्थान के लिए तैयारी अंतिम चरण में है। शेष स्थान के लिए चयन इसी माह करने का कार्य हो जाएगा।
- तपस्या परिहार, उपायुक्त, नगर निगम
Updated on:
09 Feb 2020 11:28 am
Published on:
09 Feb 2020 11:24 am
बड़ी खबरें
View Allरतलाम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
