6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंसान का अच्छा वक्त आने से पहले भगवान देते हैं ये 6 संकेत, आप भी जानिए इनके बारे में

इंसान का अच्छा वक्त आने से पहले भगवान देते हैं ये 6 संकेत, आप भी जानिए इनके बारे में
2 min read
Google source verification
astro news

इंसान का अच्छा वक्त आने से पहले भगवान देते हैं ये 6 संकेत, आप भी जानिए इनके बारे में

रतलामः किसी भी धर्म पर विश्वास रखने वाले हर व्यक्ति को यह यकीन रहता है कि, इस संसार को भगवान ने बनाया है। ऐसा मानने वालों को आस्तिक कहा जाता है। हम देखते हैं कि भगवान द्वारा बनाए इस संसार में कई अद्भुत चीजें हैं। इसमें इंसान के इस्तेमाल की हर वह चीज है, जिसकी उसे ज़रूरत है, यानी जो भी हमें चाहिए वह सब हमें इस प्रकृति से मिल जाता है। इसी तरह व्यक्ति के अच्छे और बुरे समय का भी बड़ा महत्व होता है। यह सब भाग्य पर निर्भर करता है। लेकिन, हमारे भाग्य में जो भी घटित होता है वह भगवान द्वारा निर्धारित होता है और भगवान अपने हर भक्त को उसके जीवन में घटित होने वाली अच्छी और बुरी हर घटना या समय के बारे में संकेत भी देते हैं। लेकिन, शर्त यह है कि, हम उन संकेतों को समझ सकें। अगर हम उन संकेतों को समझ लेते हैं, तो हमारे भविष्य के बारे में समझ सकते हैं। इसी को लेकर मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषों में शुमार श्यामनारायण व्यास हमें उनमें से कुछ खास संकेतों के बारे में बता रहे हैं। पंडित व्यास के अनुसार, जब भी किसी व्यक्ति के जीवन में अच्छा समय आने वाला होता है तो, भगवान उन्हें कुछ संकेत देते हैं। आज हम उन्हीं संकेतों के बारे में जानेंगे।

यह हैं वह खास संकेत

-चेहरे की चमक

सुबह उठकर जब आप सबसे पहले शीशा देखते हैं तो, यदि आपको चेहरे में कुछ परिवर्तन या चमक नजर आ जाए। तो समझ लीजिए कि आपके अच्छे दिनों की शुरुआत होने वाली है।

-इस समय मिल जाए कर्जदार

सुबह-सुबह यदि आप किसी से पैसा लेने की सोच रहे हैं और वह व्यक्ति आपसे मिलने आ जाए या फिर आप को पैसा मिल जाए तो समझ जाएं कि आपका शुभ समय शुरू हो चुका है।

-पशु-पक्षी का बड़ा योगदान

हमारे जीवन में पशु पक्षियों का भी अहम योगदान होता है। और यह भी हमारे लिए शुभ संकेत लेकर आते हैं। जैसे बंदर यदि आम की गुठली आपकी छत पर फेंक देता है या फिर बिल्ली आपके घर में बच्चों को जन्म देती है या फिर कोई पक्षी चांदी की चीज आपकी छत पर छोड़ देता है। तो यह बेहद ही शुभ संकेत माना गया है। इससे आपके घर परिवार में सुख और समृद्धि का आगमन होता है। साथ ही साथ धन में भी बढ़ोतरी होती है।

-पैसा बचने लगे

यदि आपको लग रहा है कि आपके अनावश्यक खर्चे बंद हो चुके हैं और पैसा आपके पास टिकने लगा है। और आपका बैंक बैलेंस और धन संचय भी बढ़ रहे हैं तो, समझ जाइए कि आपका शुभ समय आ चुका है।

-पानी या दूध से भरा बर्तन

जब भी आप सुबह घर से निकलते हैं तो उस समय आपके सामने पानी या दूध से भरा बर्तन लेकर कोई आ जाए तो समझ जाइए कि आपके आज का दिन बहुत ही शुभ साबित होने वाला है।