10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Good News: रतलामी सेव के बाद अब लहसुन को मिला GI टैग, अंतरराष्ट्रीय बाजार तैयार

MP Ratlam Riyawan garlic gets GI tag international market: जीआइ टैग के मामले में प्रदेश ने एक बार फिर बाजी मार ली है। रतलामी सेव के बाद अब पिपलौदा तहसील के ग्राम रियावन के लहसुन को जीआइ टैग मिल गया है...

less than 1 minute read
Google source verification
after_ratlami_sev_mp_ratlam_riyawan_garlic_gets_gi_tag_international_market.jpg

MP Ratlam Riyawan garlic gets GI tag international market: जीआइ टैग के मामले में प्रदेश ने एक बार फिर बाजी मार ली है। रतलामी सेव के बाद अब पिपलौदा तहसील के ग्राम रियावन के लहसुन को जीआइ टैग मिल गया है। बंपर उत्पादन, तीखे स्वाद, अधिक तेल, औषधीय गुणों, कली के बड़े आकार के साथ ही अधिक दिन तक भंडारण क्षमता के कारण रतलाम यह उपलब्धि हासिल करने वाला प्रदेश का पहला जिला बन गया है।

उद्यान विभाग, जिला प्रशासन और पद्मश्री डॉ. रजनी कांत के तकनीकी सहयोग से एफपीओ रियावन (रतलाम) फ्रेश प्रोड्यूसर कंपनी की ओर से जनवरी 2022 में जीआइ रजिस्ट्री चेन्नई में आवेदन किया गया था। उद्यानिकी विभाग के उप संचालक पीएस कनेल ने कहा कि रियावन लहसुन को जीआइ टैग मिलने से लहसुन को अंतरराष्ट्रीय बाजार मिलेगा। बालम और गराड़ू का भी पंजीकरण किया गया है।

ये भी पढ़ें: Ratlam Ragging Case: मेडिकल कॉलेज में शर्मनाक रैगिंग, जूनियर्स को मारे थप्पड़ खतरनाक दवाएं खिलाई
ये भी पढ़ें :Crime News: युवक को 4 घंटे बर्फ की सिल्ली पर लिटाया, मुंह पर किया पेशाब