बैंक में जमा कैश को लेकर नियम में बड़ा बदलाव होने वाला है। नए बदलाव के अनुसार, अब बैंक में उस पैसे पर कम ब्याज मिलेगा, जिसका कोई दावेदार नहीं है। बैंक इस पैसे को डिपॉजिटर एजुकेशन एंड अवेयरनेस फंड (DEAAF) में भेज देती हैं। इन खातों में जमा पैसे पर 3.5 फीसदी की दर से साधारण ब्याज मिलेगा। नए नियम आगामी 1 जुलाई से लागू हो जाएंगे। रतलाम में इस प्रकार के करीब 25 हजार से अधिक बैंक खाते है जिनका कोई दावेदार सामने नहीं आया है।