15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हरियाली अमावस्या : राशि अनुसार पौधा रोपेंगे तो हर बाधा होगी दूर

वर्ष में एक बार आने वाली श्रावण माह की अमावस्या को प्रमुख पर्व हरियाली अमावस्या मनाई जाएगी। कोरोना को मात देने के लिए प्रकृति के साथ संतुलन इस बार अमावस्या को कायम इस बार किया जा सकता है। इतना ही नहीं कई प्रकार की बाधाएं भी एक पौधारोपण करने से दूर होती है।

3 min read
Google source verification
Hariyali Amavasya

Hariyali Amavasya

रतलाम. वर्ष में एक बार आने वाली श्रावण माह की अमावस्या को प्रमुख पर्व हरियाली अमावस्या मनाई जाएगी। कोरोना को मात देने के लिए प्रकृति के साथ संतुलन इस बार अमावस्या को कायम इस बार किया जा सकता है। आक्सीजन की कमी को पूरा करने के लिए राशि अनुसार पौधारोपण करने से बड़ा लाभ होगा। इतना ही नहीं कई प्रकार की बाधाएं भी एक पौधारोपण करने से दूर होती है।

रेलवे का बड़ा निर्णय : आपके शहर की यह ट्रेन होगी बंद

प्राणीमात्र को बचाए रखने एवं स्वस्थ्य जीवन जीने के लिए पेड़ पौधे को लगाकर पर्यावरण को शुद्ध किया जा सकता है। स्वयं एवं परिवार के सुख समृद्धि लाने व नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक बनाने के लिए घर -आंगन व बालकनी में राशि के अनुसार पौधे लगा कर वातावरण को बदला जा सकता है बशर्ते है पेड़ पौधे की उचित देखभाल व समय समय पर जल दिया जाए।

रेलवे यात्रियों को देगा बड़ी सौगात, करोड़ों यात्रियों को होगा लाभ

आक्सीजन की मात्रा में बढोतरी
ज्योतिषी रवि जैन ने बताया कि इस साल श्रावण मास की हरियाली अमावस्या का संयोग सोमवार को आ रहा है तथा वर्तमान में कोराना आपदा के समय यदि व्यक्ति अपने घर या बगीचे में अपनी राशि के अनुसार पेड पौधे लगाता है तो निश्चय ही आक्सीजन की मात्रा में बढोतरी होगी। जिससे कोरोना का प्रभाव कम होगा। जैन के अनुसार प्रत्येक मनुष्य पर ग्रहों का प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र में प्रत्येक ग्रह के दुष्परिणाम को कम करने एवं प्रभाव को अनुकूल बनाने के लिए विभिन्न प्रकार के पेड़ पौधों का उल्लेख किया है। जैसे क्रूर ग्रह सूर्य शनि व मंगल ग्रह के लिए खट्टे व कड़वे पेड़ तो सौभ्य ग्रह चंद्र, गुरू व शुक्र के लिए मीठे पौधे लगाए जा सकते है। जैन ने बताया कि पेड़ पौधे लगाने के लिए रविवार, सोमवार, गुरूवार और शुक्रवार का दिन, पुष्य नक्षत्र, सर्वाथसिद्धि, अमृतसिद्धि योग में सुबह लगाना उचित होगा।

भारतीय रेलवे ने बदले टिकट कैंसलेशन के नियम

इन पौधो को लगाने से मिलेगा शगुन
- अच्छी सेहत के लिए तुलसी या पीपल का पौधा।
- धन समृद्धि के लिए केले या गुलहड का पौधा।
- घर में सुख शांति के लिए तुलसी का पौधा।
- सौभाग्य प्राप्ति के लिए नारियल, अशोक अर्जून।
- आध्यात्कि ज्ञान व बुद्धि के लिए आम का पौधा।
- घर पर बुरी नजर बजाने व नकारात्मक ऊर्जा समाप्त करने के लिए नीम्बू , संतरा का पौधा।
- व्यापार में रूकावट को दूर करने के लिए सफेद, लाल,पीला रंग का कनेर का पौधा।
-घर में हो रही कलह को समाप्त करने के लिए बेल वाली पौधे या अमर बेल लगाए।

बड़ी खबर : 12 अगस्त तक नहीं चलेगी कोई ट्रेन, रिफंड के लिए करना होगा यह

राशि के अनुरूप करे पौधारोपण
मेषरशि - अशोक, लाल कनेर, लाल चंदन, खैर, गुलमोहर, अखरोट, संतरा कुशा
वृषभराशि - गुलर, मोगरा, लीली सफेद,कनेर का पौधा
मिथुनराशि - सेवफल, अपमार
कर्कराशि - अमरूद, पलास, मालती , सफेद कनेर
सिंहराशि - लाल गुलाब,मदार या बेलपत्र,लाल रंग का कनेर
कन्याराशि - अपमार , सेवफल
तुलाराशि - गुलर, लीली, मोगरा
वृश्चिकराशि - अशोक, लाल कनेर, लाल चंदन,खैर, अखरोट
धनराशि - पीले या नांरगी रंग का गेंदा,कमल का फूल, कैले का पेड़, पीपल का पेड़
मकरराशि - इमली, आर्क,नीम या शमी का पौधा
कुंभराशि - रात रानी,दूर्वा, अश्वगंधा
मीनराशि - पीपल, कैला, पीले या नारंगी रंग का गेंदा, पीले रंग का कनेर लगाए।

रेलवे का बड़ा निर्णय : आपके शहर की यह ट्रेन होगी बंद