यहां मिल रही सुविधा
रेलवे के अनुसार फिर भी, सामान्य यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे बोर्ड द्वारा निर्देशानुसार 25 मई से धनवापसी मंडल के 7 स्टेशनों क्रमश: रतलाम, उज्जैन, इंदौर, नागदा, दाहोद, चितौडग़ढ़ एवं मेघनगर स्टेशनों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए धनवापसी की जा रही है तथा 31 मई, तक धनवापसी की जा चुकी है। अब 12 अगस्त तक की निरस्त हुई ट्रेन में धन वापसी रेलवे १ जुलाई से करेगा। रेलवे के अनुसार अगर कोई व्यक्ति इन तारीख में धनवापसी नहीं करवा पाता है तो वो ट्रेन चलने या निरस्त होने की तारीख से 180 दिन के अंदर टिकट की धनवापसी करवा सकता है।