
रतलाम ग्रीन जोन में : BJP विधायक ने की पहल, शाम तक मिल सकती बड़ी छूट
रतलाम. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा ग्रीन व रेड जोन करने की बात कहने के बाद रतलाम के ग्रीन जोन में आने की संभावना बढ़ गई है। इसी को देखते हुए रतलाम शहर विधायक चेतन्य काश्यप ने पहल करते हुए रतलाम को बड़ी छूट दिलवाने की दिशा में काम शुरू कर दिया है। इसके लिए गृह विभाग के प्रमुख सचिव सहित कई बडे़ अधिकारियों से बात की है। अब यह संभावना है शाम तक रतलाम को बड़ी छूट लॉकडाउन 4.0 में कोरोना वायरस के दौरान मिल सकती है।
शहर विधायक चेतन्य काश्यप ने बताया मंगलवार सुबह उन्होंने प्रमुख सचिव गृह सहित कलेक्टर रुचिका चौहान से बात की है। इसमे मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की मंशा अनुसार स्थानीय स्तर पर नए आदेश जारी करने को कहा है। नए आदेश में रतलाम में नई कई प्रकार की छूट मिल सकती है। इसमे फिलहाल रतलाम में सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक बाजार खुलते है इसको दो घंटे बढ़ाया जा सकता है।
कई प्रकार की असमंजस है
इस समय कई प्रकार की असमंजस के हालात है। इसके चलते ही शहर विधायक चेतन्य काश्यप ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की इच्छा अनुसार कलेक्टर रतलाम रुचिका चौहान से धारा 144 के नियम में बाजार को खोलने के लिए नया संशोधन करने को कहा है। इसके लिए मध्यप्रदेश के प्रमुख गृह सचिव एसएन मिश्रा से भी बात की गई है। इस समय लगातार नाई भी अपने कारोबार को खोलने की मांग कर रहे है। इसके अलावा ईद पर छूट नहीं दी गई है। संभावना है कि नए आदेश में कई प्रकार की छूट मिल सकती है। फिलहाल जिला प्रशासन ने यह साफ कर दिया है कि शाम तक नए आदेश जारी किए जा सकते है।
Published on:
19 May 2020 01:39 pm
बड़ी खबरें
View Allरतलाम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
