उज्जैन से मजदूरों के लिए न्याय यात्रा निकालने के लिए पहुंचे विधायक व कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेरूगढ़ जेल भेज दिया था। वहां से छूटने के बाद शनिवार रात को वे सभी आलोट पहुंचे। जहां पर उन्हें 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन किया गया है। थाना प्रभारी शोभाराम अहिरवार ने बताया कि विधायक मनोज चावला, वीरेंद्रसिंह सोलंकी, निजाम काजी के उज्जैन रेड जोन में जाने व आने के कारण शासन के नियमों के तहत शनिवार रात्रि में घर मे ही 14 दिनों के लिए क्वारंटीन किया है।