27 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Indian Railway : काम आई चरवाहे की चतुराई, ट्रेन गिरने से बचाई

दिल्ली मुंबई राजधानी ट्रेन पर चरवाहा ने टाली बड़ी दुर्घटना, अब आज सुबह रेलवे करेगी सम्मान, देगी पांच हजार का पुरस्कार

3 min read
Google source verification
Indian RAILWAY LATEST NEWS

Indian RAILWAY LATEST NEWS

रतलाम. दिल्ली - मुंबई राजधानी रेलवे रुट पर एक चरवाहा ने बड़ी रेल दुर्घटना को सतर्कता का उपयोग करते हुए टाल दिया। चरवाहा को जब रेल पटरी टूटी नजर आई तो उसने सामने से आती मालगाड़ी को रोकने के लिए दौड़ लगा दी। इतना ही नहीं, अपनी लाल रंग की शर्ट उतारकर हाथ से ट्रेन रोकने का इशारा पटरी पर खड़े होकर करने लगा। अब रेलवे ने चरवाहा का सम्मान करने व पांच हजार रुपए का पुरस्कार देने का निर्णय लिया है।

रेलवे ने किया ऐसा काम, अब हो रही तारीफ

रेल मंडल में रतलाम से दाहोद के बीच तेज गति की मालगाड़ी को दुर्घटना होने से एक चरवाहे ने रोका है। चरवाहा जंगल में बकरी चराने गया था। इस बीच उसको पटरी टूटी नजर आई। इसी बीच सामने से तेज गति की ट्रेन आती नजर आई। चरवाहे ने अपनी शर्ट को उतारा व पटरी पर दौड़ लगाकर ट्रेन को रुकवाया। अब रेलवे इस बड़ी दुर्घटना को टालने वाले चरवाहे का बुधवार को सम्मान करेगी व 5 हजार रुपए का पुरस्कार देगी।

बाजीगर : आधी समस्या हल नहीं की, फिर भी आ गए नंबर एक पर

जंगल में बकरियां चरा रहा था

रेल मंडल के रतलाम - दाहोद के बीच मंगल महुड़ी व उसरा रेलवे स्टेशन के बीच फालिया गांव के चरवाहा राकेश दिपसिंह जंगल में बकरियां चरा रहा था। इसी दौरान राकेश को 521-12 किमी पर दूर से मालगाड़ी तेज रफ्तार से आती नजर आई। ऐसे में पहले तो राकेश को समझ नहीं आया कि वो क्या करें, इस बीच उसकी नजर अपने शर्ट पर गई। शर्ट लाल रंग का था। बस हाथ में शर्ट लेकर राकेश ने दौड़ लगा दी व मालगाड़ी के करीब पहुंच गया।

ये कैसा कालेज, परीक्षा में गिर गई छत की प्लास्टर

लाल रंग देख चालक ने रोकी मालगाड़ी

सामने से चालक व सहायक चालक दल ने जब देखा कि एक व्यक्ति हाथ में लाल रंग का कपड़ा लेकर दौड़ा चला आ रहा है तो उन्होंने आपात ब्रेक लगाए। इसके बाद जब पूरा मामला चरवाहा से समझा तो रेलवे नियंत्रण कक्ष को सूचना दी। इसके बाद पटरी पर रखरखाव कार्य हुआ। इसके बाद मालगाड़ी को चलाया गया।

police ने सर्विस रिवाल्वर से धमकाकर किया Rape

आज करेंगे सम्मान

चरवाहा ने सतर्कता का उपयोग करते हुए बड़ी रेल दुर्घटना को टाला है, इसलिए बुधवार को पांच हजार रुपए का पुरस्कार व सम्मान दिया जाएगा।

- विनीत गुप्ता, मंडल रेल प्रबंधक

SBI की सौगात : 0 बैलेंस पर खोल रही आपका अकाउंट