5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाऊजी, Train चला दी हम तो उसमे खुश

बाऊजी, Train चला दी हम तो उसमे खुश
2 min read
Google source verification
Indian Railway News

indian railway news

रतलाम। बाऊजी आपका खुब भला हो। आपने हमारे लिए ट्रेन चला दी, दस रुपए में रलताम पहुंच जाते है। हम तो खुब खुश है, और कुछ न चाहिए। ये कहना है रुनीजा व बडऩगर के यात्रियों का। ये बात इन यात्रियों ने रविवार को मंडल रेल प्रबंधक आरएन सुनकर को तब कही जब वे रविवार को औचक निरीक्षण पर चले गए।

घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोपहर 12 बजे बाद डीआरएम रुनीजा स्टेशन पर आए। यहां इन्होने ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों से सवाल किए। ट्रेन में क्या चाहते हो, प्लेटफॉर्म पर कोई परेशानी तो नहीं है, आदि बात की। इस दौरान एक युवक गंदगी करता नजर आया तो उसको जमकर फटकार भी लगाई।

बडऩगर में हुआ ये

बडऩगर में ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों से पानी की समस्या आदि के बारे में बात की। यात्रियों ने बताया कि पेयजल के लिए अनेक प्याऊ संगठन की मंजूरी रेलवे ने दी, इसके बाद से परेशानी नहीं है। एक वृद्ध यात्री जिनका नाम रमेश पाटीदार बताया जा रहा है, ने डीआरएम को कहा कि ट्रेन चला दी, हम तो इस में ही खुश है। चाहे तो और ट्रेन चला दे। बस से आने-जाने में किराया भी अधिक लगता व समय भी लगता। एेसे में सिर्फ 10 रुपए में रतलाम पहुंच जाते है, ये बेहतर है।

यात्रियों ने कहा कचोरी खाकर जाओ

कुछ युवा यात्रियों ने बडऩगर की कचोरी के बारे में बताया कि बाजार की कचोरी टेस्टी है। इसको यात्रियों के लिए प्लेटफॉर्म पर बिक्री की अनुमती देना चाहिए। इस पर डीआएम सुनकर ने कहा कि मंजूरी के लिए कभी इंकार नहीं है। रेलवे के नियम अनुसार आवेदन करना होगा। युवा इस कार्य में आए तो बेहतर है, स्वरोजगार के प्रति रुचि होना बेहतर है। इस दौरान कुछ यात्रियों ने रात में ट्रेन की सुविधा देने की मांग भी की। इसके अलावा उज्जैन-फतेहाबाद आमान परिवर्तन कार्य में तेजी लाने को कहा।

यात्री खुश रहे ये सबसे अच्छा हैं

यात्री रेलवे से खुश रहे, ये सबसे अच्छा है। अवकाश के दिनों में इसी तरह अलग-अलग स्टेशन पर जाकर यात्रियों से संवाद से लाभ ये होता है कि असल में यात्री क्या चाहते है, ये जानकारी भी मिलती है।

- आरएन सुनकर, मंडल रेल प्रबंधक