
रतलाम. मध्यप्रदेश के रतलाम में तीन गौवंश की हत्या के बाद हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने जमकर प्रदर्शन किया। रविवार शाम तक अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए समय दिया गया है, नहीं तो सोमवार को रतलाम बंद की अपील की गई है। इन सब के बीच प्रशासन, पुलिस व नगर निगम के दल ने जांच की शुरुआत कर दी है।
असल में शहर के ईदगाह रोड पर गौवंश की हत्या की सूचना के बाद हिंदू संगठन के कार्यकर्ता नाराज हो गए। कार्यकर्ताओं ने गौशाला रोड पर धरना देना शुरू कर दिया व जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। बाद में तोपखाना धरना शुरू कर दिया गया। मामले की सूचना मिलने के बाद सिटी पुलिस कप्तान हेमंत चौहान सहित अन्य आला अधिकारी पहुंच गए थे। बताया जा रहा है कि नाराज कार्यकर्ताओं को कार्रवाई का आश्वासन सीएसपी चौहान ने दिया है, हालांकि कार्यकर्ता इससे राजी नहीं हो रहे थे। बाद में शाम तक गौवंश की हत्या के आरोपियों को नहीं पकड़ा गया तो सोमवार को रतलाम बंद की अपील के साथ बजरंग दल व अन्य हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त किया।
शुरू से संदेही क्षेत्र है
असल में शहर के जिस क्षेत्र में यह घटना हुई है वो शुरू से संदेही रहा है। नगर निगम का स्वास्थ्य विभाग का अमला यहां पर कार्रवाई नहीं करता है। आरोप तो हिंदू संगठन यह भी लगा रहे है कि नगर निगम आयुक्त सोमनाथ झारिय सख्ती नहीं करते इसलिए ही इस प्रकार की घटनाएं हो रही है। फिलहाल धरना व नारेबाजी जारी है व बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। बता दे कि करीब चार माह पूर्व सैलाना के बोदिना रोड पर गौवंश से भरा कंटेनर पलट गया था। उसमे भी कई गौवंश की मौत हुई थी, उसके बाद भी हिंदू संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया था।
सबसे अधिक अवैध इन क्षेत्र में
शहर के पुराने जावरा फाटक के पार के मार्ग से लेकर डीजलशेड रोड तक सबसे अधिक कारोबार हो रहा है। इसके अलावा शहर के उन क्षेत्रों में भी कारोबार हो रहा है। नगर निगम का लाइसेंस विभाग के अनुसार बड़े अधिकारियों के दबाव के चलते वे कार्रवाई नहीं कर पा रहे है। पुराने जावरा फाटक के पास 50 से अधिक दुकान अवैध रुप से चल रही है, जिन पर कार्रवाई नगर निगम के अधिकारी नहीं करते है।
Published on:
15 May 2022 01:24 pm

बड़ी खबरें
View Allरतलाम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
