
नाइक कर्फ्यू के बाद भी हो गई लाखों की चोरी
रतलाम।
जिले में रात का कफ्यू लागू होने के बावजूद रावटी में रविवार की रात आठ बजे से लेकर सोमवार की सुबह तक चोरी की दो बड़ी वारदातें हो गई है। इसमें बदमाश लाखों रुपए के आभूषण और हजारों रुपए चोरी कर ले गए। इसके अलावा सदर बाजार में जा रही एक युवती के हाथ से मोबाइल फोन भी बदमाश छिनकर भाग खड़े हुए।
रतलाम के टाटानगर में रहने वाले सुनारी का काम करने वाले आशीष पिता कैलाश सोनी ने बताया कि उन्होंने रावटी के सदर बाजार रावटी में सुदर्शन कटारिया की दुकान किराए से ले रखी है, जहां पर वह सुनारी का काम करता है। 31 जनवरी की शाम करीब सात बजे दुकान को बंद करके अपने घर रतलाम आ गया था। रविवार की सुबह करीब नौ बजे रावटी से ईश्वर बोरिया ने फोन लगाकर बताया कि दुकान के दरवाजे का एक पल्ला खुला हुआ है। रावटी में अपनी दुकान पहुंचा तो देखा कि दुकान की दराजे खुली हुई होकर दराज में रखे हुए चांदी के आभूषण चोरी हो चुके थे।
यह हुआ चोरी
बिछिया २५० ग्राम, बावठिया कडे 800 ग्राम, झुमकी 150 ग्राम, गले की चैन 350 ग्राम, अंगूठियां 300 ग्राम, पेंडल 300 ग्राम, ताबीज 700 ग्राम, हाथ की पोचियों 300ग्राम, हाथ फुल 300 ग्राम, कमर की झुमकी 300 ग्राम, कान की बालियां 350 ग्राम, कर्ण फुल 60 ग्राम व कड़े 400 ग्राम हैं। ये सभी आभूषण चांदी के हैं जिनकी कीमत करीब चार लाख रुपए है।
अनाज व्यापारी की दुकान से गल्ला भी चोरी
रावटी में सुनारी का काम करने वाले व्यवसायी की दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की वारदात के साथ ही एक अनाज और किराना व्यापारी की दुकान से गल्ला भी चोरी हुआ है। व्यापारी यश पिता समीरमल कटारिया ने बताया कि पिता दुकान पर बैठे थे। रात करीब साढ़े आठ बजे पिता खाना खाने के लिए अंदर गए और दुकान खुली ही थी। इसी दौरान दुकान में रखा गल्ला कोई बदमाश उठा ले गया। गल्ले में 15 से 20 हजार रुपए होने की बात यश ने पुलिस को बताई है।
मोबाइल फोन छीना
रावटी की ही मुस्कान कटारिया नामक युवती रविवार की शाम करीब साढ़े छह बजे अपनी सहेली से मिलने जा रही थी। सदर बाजार से गुजरने के दौरान एक युवक आया और उसके हाथ से मोबाइल फोन छिनकर भाग निकला। बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
Published on:
01 Feb 2022 11:44 am
बड़ी खबरें
View Allरतलाम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
