
jobs news
रतलाम। कुछ ही समय हुआ है जब परीक्षा समाप्त हुई है। अब विद्यार्थी अपने केरियर को लेकर चिंतित है। एेसे में ये सवाल माता-पिता को भी परेशान करता है कि वे अपने बच्चो को किस दिशा में भेजे, जहां वे काफी सैलेरी वाली नौकरी पाएं। इन दिनों सरकारी व निजी सेक्टर में अनेक एेसे कार्य हैं, जहां काम करने पर काफी बेहतर पैकेज या सैलेरी मिलती है। एेसे ही कुछ टिप्स रतलाम में रोजगार के लिए वर्ष १९७० के दशक से फ्री में टिप्स देने वाले व युवाम संचालक पारस सकलेचा ने विस्तार से विद्यार्थियों को दिए है। हाल ही में इन टिप्स को अपनाकर कुछ विद्यार्थी पटवारी तो कुछ नायब तहसीलदार बने है। निजी सेक्टर के लिए युवाम संचालक ने कुछ टिप्स बताएं है।
फैशन इंडस्ट्री में बढ़ता स्कोप
युवाम संचालक सकलेचा ने बताया कि पिछले कुछ सालों से फैशन इंडस्ट्री ने काफी ग्रोथ किया है।एेसे में महानगरों में फैब्रिक डिजाइनर की भी मांग तेजी से बढ़ी है। एक फैब्रिक डिजाइनर कैनवास पर वह क्रिएटिविटी को बखूबी उकेरता है। वैसे यह कुछ- कुछ फैशन डिजाइनर के कार्य की तरह ही होता है। फैब्रिक डिजाइनर का क्रिएटिव होने के साथ-साथ थोड़ा टेक्निकल होना भी आवश्यक है। इसके लिए आपको कपड़े की छपाई, रंगाई, कशीदाकारी और डिजाइन प्रोसेस की जानकारी भी होनी चाहिए। आजकल थ्री डी का जमाना है, इसलिए एक फैब्रिक डिजाइनर को कपड़े पर थ्री डी इफेक्ट क्रिएट करने के साथ-साथ डिफरेंट थ्रेडस का प्रयोग करके कुछ नया करना भी आना चाहिए।
स्किल्स
युवाम संचालक सकलेचा ने बताया कि इस क्षेत्र में सफलता पाने के लिए आपका क्रिएटिव होना व हर बार कुछ अलग सोचने की क्षमता भी होनी चाहिए। साथ ही आपको डिफरेंट पैटर्न का इस्तेमाल करके अपना खुद का एक नया पैटर्न बनाना भी आना चाहिए। इस क्षेत्र में केवल वही व्यक्ति आगे बढ़ सकता है जो अपने क्लाइंट की जरूरत को समझकर उसे संतुष्ट करने की क्षमता रखता हो।
योग्यता
युवाम संचालक सकलेचा ने बताया कि इस क्षेत्र में कदम रखने के लिए आपको टेक्सटाइल संबंधी कोर्स करना होगा। कोर्स में एडमिशन लेने के लिए आपका कम से कम 12वीं पास होना आवश्यक है। अगर आप कपड़ा डिजाइनिंग कोर्स करना चाहते हैं तो पहले आपको टेक्सटाइल में डिग्री कोर्स या बीएससी होम साइंस करना होगा।
ये भी है बेहतर कोर्स
बीएससी इन फैब्रिक डिजाइन
मास्टर इन फैब्रिक डिजाइनिंग
डिप्लोमा इन फैशन एंड टेक्सटाइल डिजाइन
बैचलर ऑफ साइंस इन फैशन एंड अपैरल डिजाइनिंग
यहां भी है रोजगार
युवाम संचालक सकलेचा ने बताया कि करियर काउंसलिंग सेशन, एजुकेशन ऑप्शन, कंप्यूटर क्लासेस, बैंकों की जानकारी और सरकारी योजनाओं की जानकारियां भी होना जरूरी है। हाल ही में रेलवे में भी नौकरी में आवेदन मांगे है। एेसे में इस सेक्टर में भी काफी स्कोप है।
मोबाइल डबलपर्स
युवाम संचालक सकलेचा ने बताया कि आज की बेसिक तारीख में सब की बेसिक जरूरतों में से एक हो चुका है।मोबाइल नौकरी के मामले में भी काफी आगे है।मोबाइल डबलपर्स 4 से 5 साल की अनुभव के साथ उसको 600000 रुपये तक कि सैलेरी मिलती है।इस करियर को चुन कर भी आप अपनी लाइफ में बहुत पैसा कमा सकते है।
डाटा साइंटिस्ट
युवाम संचालक सकलेचा ने बताया कि अगर आप एक अच्छा डाटा साइंटिस्ट हो और आपको काफी ज्यादा अनुभव हो गया तो आपको 750000 रुपये तक कि सैलेरी मिल सकती है। जी हां अगर और नौकरी की तुलना की जाये तो आपको इतनी सैलेरी और किसी फील्ड में नही मिल सकती है। एक इंजीनियर भी 5 साल के एक्सपीरिएंस के बाद भी 5 से 12 लाख रुपये तक पाता हैं। चुनाव में एेसे डाटा साइंटिस्ट को काफी काम मिलता है।
सॉल्युसं आर्किटेक्ट
युवाम संचालक सकलेचा ने बताया कि इस जॉब के लोगो को 800000 तक कि सैलरी मिलती है, जो बेहद आकर्षक सैलेरी होती है। सॉल्युस आर्किटेक्ट की किसी भी कार्यभार के हिसाब से प्रॉजेक्ट की प्लानिंग करता है, जिससे उसको काफी सैलरी दी जाती है। इस कार्य की शहरों में काफी डिमांड है।
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
Published on:
30 Mar 2018, 2:51 PM IST
बड़ी खबरें
View Allरतलाम
मध्य प्रदेश न्यूज़




