7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BREAKING NEWS मध्यप्रदेश में हैरिटेज TRAIN मंजूर

BREAKING NEWS मध्यप्रदेश में हैरिटेज TRAIN मंजूर

2 min read
Google source verification
ooty special train

madhya pradesh Heritage train hindi latest news

रतलाम। मध्यप्रदेश के इंदौर-महू के पास रतलाम रेल मंडल के कालाकुंड से पातालपानी के बीच प्राकृतिक सौदर्य के सफर को रोमाांचक बनाने के लिए चलने वाली हैरिटेज ट्रेन को रेलवे बोर्ड अध्यक्ष अश्विन लोहानी ने नई दिल्ली में मंजूरी दे दी। इसके पूर्व रेल मंडल डीआरएम आरएन सुनकर, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक विपुल सिंघल सहित इंजीनियरिंग व ट्रैक विभाग के अधिकारियों ने योजना के बारे में विस्तार से बताया। इस योजना का 6 सितंबर को बोर्ड चैयरमैन ने इंदौर आकर निरीक्षण किया था।

इस तरह होगा कार्य

कालाकुंड से पातालपानी के बीच प्राकृतिक सौंदर्य के सफर को रोमांचक बनाने के लिए रेलवे ने पहल की है। इस ट्रैक पर चलने वाली ट्रेन को विशेष रूप से डिजाइन किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी देश की पहली चेन्नई स्थित इंटिग्रल कोच फैक्ट्री (आईसीएच) को दी गई है, जहां 2 स्पेशल कोच बनेंगे। कोच की छत पर ग्लास लगाएंगे, ताकि पर्यटक कोच के अंदर से ही कालाकुंड से पातालपानी के बीच प्राकृतिक सौंदर्य निहार सकें।

दिसंबर तक चलाने की योजना

हाल ही में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ने इस मीटरगेज लाइन को न बदलते हुए हैरिटेज घोषित करने का ऐलान किया था। रेलवे ने आईसीएच को 2 ‘रेलबस’ कोच बनाने के आदेश जारी कर दिए हैं। कोच चेन्नई स्थित फैक्ट्री से इंदौर लाया जाएगा। इंदौर आने तक इन कोचों में लोकोमेटिव लगाकर हेरिटेज लाइन में बदला जाएगा। रेलवे ने उक्त ट्रेन दिसंबर तक चलाने की घोषणा की है। हालांकि कोच निर्माण और परिचालन में मार्च तक का समय लग सकता है।

स्पेशल ट्रेन चलाने का जिम्मा

कुछ दिन पूर्व 6 सितंबर को इंदौर आए रेलवे बोर्ड के चेयरमैन लोहानी ने कालाकुंड से पातालपानी के बीच हैरिटेज ट्रेन चलाने का सपना मप्र टूरिज्म कार्पोरेशन के प्रबंध निदेशक रहते देखा था। उन्होंने एक प्रस्ताव भी रेलवे को भेजा था, लेकिन बात आगे नहीं बढ़ पाई। अब चूंकि वह खुद रेलवे बोर्ड के चैयरमेन हैं, इसलिए उन्होंने बतौर चेयरमैन पहली बार इंदौर आते ही मीटरगेज लाइन का दौरा कर इसे हैरिटेज घोषित कर यहां स्पेशल ट्रेन चलाने का जिम्मा रेलवे अफसरों को सौंप दिया।

इसी वर्ष चलाएंगे

हमारी कोशिश है दिसंबर तक यहां हैरिटेज लाइन शुरू की जाए। स्टेशन को भी पुराने स्वरूप में विकसित कर पुराने सिग्नल सहित अन्य संसाधनों को संजोकर पर्यटकों के लिए संग्रहालय भी तैयार किया जाए। कोच निर्माण के लिए आइसीएच को जिम्मा दिया है, जो पर्यटकों की सुविधा अनुसार कोच तैयार करेंगे। इसके लिए आज योजना का प्रारुप पूरा चैयरमैन को दिखाया है, जिसकी मंजूरी हो गई है।

- आरएन सुनकर, डीआरएम

heritage train hindi latest news" src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/09/26/ratlam_drm_news_3469765-m.jpg">