
mp bjp hindi news
रतलाम। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को प्रत्याशी चयन के लिए पहली बड़ी रायशुमारी कराई। हर विधानसभा से 25 से 30 अधिकृत पार्टी पदाधिकारियों को बुलाकर बंद लिफाफे में उनकी पसंद के तीन नाम प्राथमिकता के आधार पर लिए गए। ये नाम चुनाव समिति को भेजे जाएंगे, यह टिकट पर फैसले का आधार बनेगा। रायशुमारी में सभी विधानसभाओं में वर्तमान विधायकों ने भी दावेदारी की है। इस दौरान कुछ दावेदार राय देने वालों के हाथ जोडऩे से लेकर पैर छूते नजर आए। शहर क्षेत्र से मौजूदा विधायक चैतन्य काश्यप और उनके विरोधी माने जाने वाले पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी की ‘गुप्त मंत्रणा’ भी चर्चा में रही।
भाजपा ने शहर के बड़बड़ रोड स्थित एक निजी होटल पर पूर्व व वर्तमान पदाधिकारियों से रायशुमारी की। इस दौरान एक ही सीट के दो दावेदारों में तनातनी भी नजर आई। रायशुमारी के लिए भाजपा ने श्रम राज्यमंत्री बालकृष्ण पाटीदार व इंदौर विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष ललित पोरवाल को भेजा था। सुबह 11 बजे शुरू हुई चर्चा अपरान्ह 4.45 बजे तक चली। सबसे पहले रतलाम ग्रामीण विधानसभा के लिए रायशुमारी कराई गई। दावेदारों के नाम बंद लिफाफे में लिए गए और हर रायशुमारी पत्र पर करीब 16 बिन्दु की जानकारी ली।
दावेदारों ने एक-दूजे को देखा नहीं
ग्रामीण सीट से दावेदारी करने वाले जिला पंचायत अध्यक्ष प्रमेश मईड़ा व वर्तमान विधायक मथुरालाल डामर ने एक-दूसरे की तरफ देखा तक नहीं। विधायक डामर जहां राय देने आए कार्यकर्ताओं के हाथ जोड़ते रहे, वहीं मईड़ा नेताओं के पैर छूते नजर आए। मईड़ा ने कृषक आयोग अध्यक्ष ईश्वरलाल पाटीदार से लेकर ग्रामीण नेता अशोक लाला जैन आदि के चरण छू लिए। डामर और मईड़ा इस सीट से सबसे प्रबल दावेदारों में है।
जावरा के दो प्रतिद्वंदी साथ आए
दोपहर करीब 12 बजे जावरा रायशुमारी से पहले जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे, पूर्व विधायक रूघनाथसिंह आंजना साथ-साथ आए तो जिला कोषाध्यक्ष प्रदीप चौधरी व अन्य गुट अलग अलग आया। जावरा के बाद सैलाना विधानसभा के लिए रायशुमारी हुई। ग्रामीण के बाद आलोट विधानसभा के लिए रायशुमारी का कार्य हुआ।
बंद लिफाफा में मांगे तीन नाम
जिनको मतदान का अधिकार था, उनको एक पर्चा दिया गया। कार्यकर्ता को अपना नाम, वर्तमान या पूर्व पद, मंडल का नाम, विधानसभा क्षेत्र का नाम के साथ-साथ मोबाइल नंबर व पसंद के तीन दावेदार का नाम वरीयता क्रम में लिखना था। इसमें दावेदार अपना नाम नहीं लिख सकता था।
काश्यप-कोठारी के साथ अन्य कई नाम
शहर विधानसभा के लिए 34 पदाधिकारियों ने राय दी। बताया जा रहा है कि इसमें मौजूदा विधायक काश्यप के साथ कोठारी, पूर्व जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित, अशौक चौटाला, विष्णु त्रिपाठी के नाम सामने आए हैं। जावरा में विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय, पूर्व विधायक रघुनाथसिंह आंजना, सैलाना में विधायक संगीता चारेल और आलोट में विधायक जितेन्द्र गेहलोत के अलावा भी 4 से 5 अन्य नाम है। ग्रामीण में विधायक डामर के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष मईड़ा और नए चेहरे जीएस मकवाना के नाम राय दी गई है।
हर विधानसभा से इस तरह रायशुमारी
आलोट विधानसभा से 29 को बुलाया 27 आए।
जावरा विधानसभा से 31 को बुलाया गया, 2 नहीं आए।
सैलाना विधानसभा से 24 को बुलाया 23 आए।
रतलाम शहर विधानसभा से 36 को बुलाया, 34 आए।
आलोट विधानसभा से 22 को बुलाया 4 नहीं आए।
ग्रामीण विधानसभा से 29 को बुलाया गया, 3 नहीं आए।
Published on:
17 Oct 2018 10:37 am
बड़ी खबरें
View Allरतलाम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
