8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान-मध्यप्रदेश की सीमा बनी तस्करी का गढ़

ट्रॉली में घास के बीच से मिला 5 लाख 32 हजार का डोडाचूरा

2 min read
Google source verification

रतलाम

image

Akram Khan

Mar 07, 2018

opium smuggling

जावरा। क्षेत्र से गुजर रहे फोरलेन-टूलेन क्षेत्र में मादक पदार्थों की विशेषकर डोडाचूरा की तस्करी के लगातार मामले सामने आ रहे हैं। जावरा क्षेत्र भी मादक पदार्थों की तस्करी का गढ़ बनता जा रहा है। औद्योगिक पुलिस ने एक बार फिर बड़ी मात्रा में ट्रैक्टर-ट्रॉली में परिवहन हो रहा डोडाचूरा पकड़ा है। अधिकांश मामलो में मंदसौर और राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले की ओर से ही मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में उजागर हो रहे हैं, लेकिन मंदसौर और प्रतापगढ़ क्षेत्र की सीमा के समीप होने के कारण अब अवैध मादक पदार्थों का यह गौरखधंधा क्षेत्र में भी पैर पसार रहा है। आईए थाना क्षेत्र में पूर्व में डोडाचूरा के कारखाने तक पकड़े जा चुके हैं। अधिकांश मामलों के तार समीप के इन्हीं दो जिलों से जुड़ते सामने आए हैं। डोडाचूरा सहित ट्रैक्टर-ट्रॉली मिलाकर पुलिस ने १० लाख से अधिक का सामान जब्त कर एक आरोपी पर प्रकरण दर्ज किया है। ट्रॉली में घास के पुले के बीच डोडाचूरा छिपा रखा था। मुखबिर की सूचना ने घेराबंदी कर चैकिंग की तो मामला उजागर हुआ। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

औद्योगिक थाना प्रभारी दुष्यंत जोशी ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी। इस पर फोरलेन क्षेत्र में बीती शाम को घेराबंदी की। ट्रैक्टर को रोका तो इसमें ट्रॉली में घास के करीब २५० पुले थे। इनके बीच में डोडाचूरा के छिलके छिपा रहे थे। जो करीब ५ क्विटंल ३२ किलो की मात्रा में थे। मामले में पुलिस ने ५ क्विंटल ३२ किलो डोडाचूरा जो करीब ५ लाख ३२ हजार रुपए का आंका गया वह और २५० घास के पुले तथा ट्रैक्टर (आरजे २६ आरए ४६१३) मय ट्रॉली के करीब ५ लाख का कुल १० लाख ३२ का वाहन और माल जब्त किया है। मामले में पुलिस ने गोवर्धन उर्फ राधेश्याम (३१) पिता प्रभुलाल निवासी ढाबला नारायणगढ़ जिला मंदसौर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के मामले में प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आरोपी से कई बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही है। टीआई ने बताया कि मामले में पकड़े गए एक आरोपी को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे रिमांड पर भेजा है। ९ मार्च तक का रिमांड मिला है।