
Mahalakshmi temple
रतलाम। पांच दिवसीय दीपोत्सव के दौरान श्री महालक्ष्मी मंदिर में भक्तों ने जो दक्षिणा दी, वो सरकारी दान पात्र में नहीं डाली गई। आरोप है कि पुजारी ने अपनी जेब में रख लिया। इसका वीडियो कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम के पास पहुंचने पर उन्होंने जांच के आदेश दिए हैं। एसडीएम अभिषेक गेहलोत ने पुजारी को नोटिस जारी किया है। 2 से 6 नवंबर तक पांच मनाए गए दीपोत्सव में श्री महालक्ष्मी मंदिर में करीब 5 करोड़ की सजावट की गई थी।
इसमें करीब 2 करोड़ नकदी व 3 करोड़ के आभूषण से मंदिर को सजाया गया था। आरोप है कि दीपावली व इस दौरान जो भक्त आए उनके द्वारा चढ़ाई गई दक्षिणा को पुजारी ने सरकारी दानपात्र में नहीं डाला, बल्कि जेब में रख लिया। राशि कितनी है, आकलन वीडियो के आधार पर किया जा रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार संजय पुजारी को नोटिस जारी कर तय समय-सीमा में जवाब देने को कहा गया है।
Published on:
10 Nov 2021 05:10 pm
बड़ी खबरें
View Allरतलाम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
