2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

साढ़े 11 साल की मासूम दुष्कर्म पीडि़ता का गर्भ गिराने के लिए पिता ने लगाई गुहार

महज साढ़े 11 साल की दुष्कर्म पीडि़ता का गर्भ गिराने की अनुमति के लिए पिता ने हाई कोर्ट में गुहार लगाई है...

2 min read
Google source verification
rape news in ratlam

रतलाम/ इंदौर। महज साढ़े 11 साल की दुष्कर्म पीडि़ता का गर्भ गिराने की अनुमति के लिए पिता ने हाई कोर्ट में गुहार लगाई है। कोर्ट ने चीफ मेडिकल ऑफिसर से बच्ची की मेडिकल रिपोर्ट और गर्भ गिराने की संभावनों से जुड़ी विस्तृत रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए हैं।
याचिका पर शुक्रवार को जस्टिस पीके जायसवाल की कोर्ट में सुनवाई होना थी, जो नंबर नहीं आने से टल गई। अब सोमवार को बच्ची की मेडिकल रिपोर्ट पेश होने के बाद उसका करीब 30 सप्ताह का गर्भ गिराने को लेकर कोर्ट फैसला देगी। मामला रतलाम जिले के जावरा निवासी नाबालिग पीडि़ता का है।

याचिका में पीडि़त बच्ची के पिता की ओर से पैरवी कर रहे एडवोकेट अक्षत पहाडिय़ा के मुताबिक 10 सितंबर 2017 को पीडि़ता के घर के पास ही रहने वाले आरोपित ने सेंव-परमल खिलाने के बहाने उसे अपने घर बुलाया और दुष्कर्म किया। बच्ची को जान से मारने की धमकी देने पर उसने परिजन को जानकारी नहीं दी।

9 मार्च को बच्ची के पेट में दर्द होने पर परिजन उसे डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे, जहां उसके गर्भवती होने की जानकारी मिली। सोनोग्राफी सहित अन्य जांच कराने के बाद परिजन ने स्थानीय कोर्ट से गर्भपात की अनुमति मांगी, जो नहीं मिलने पर २ अप्रैल को हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई।

रतलाम सीएमओ से मांगी रिपोर्ट
कोर्ट ने रतलाम सीएमओ को बच्ची की मेडिकल रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए हैं। शुक्रवार को याचिका का नंबर नहीं आने से पेश नहीं हो सकी। रिपोर्ट में कहा है कि गर्भपात किया जा सकता है, लेकिन रतलाम में पर्याप्त स्वास्थ सुविधाएं नहीं होने से इसे इंदौर में कराया जाए।

रहवासियों ने किया शराब दुकान का विरोध
मंदसौर. शहर के वार्ड नंबर दो के झुग्गी बस्ती में देशी शराब की दुकान खुलने वाली है। इसका विरोध महिलाओं और रहवासियों ने किया। सभी शुक्रवार रात को नौ बजे वायडीनगर थाने पर पहुंचे और थानाप्रभारी जितेंद्र ङ्क्षसह सिसौदिया को रहवासियों ने कहा कि शराब दुकान नहीं खुलना चाहिए। क्योंकि वह रहवासी क्षेत्र है। संतोष बाई, पार्वतीबाई, लक्ष्मीदेवी, भरत राठौर ने कहा कि शराब दुकान खुलने वाली है। हमारे क्षेत्र में दुकान नहीं खुलना चाहिए। क्योंकि वह रहवासी इलाका है।