26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Ratlam / पांच मार्च की बैठक में होगा रतलाम के एयरपोर्ट का निर्णय

पांच मार्च की बैठक में होगा रतलाम के एयरपोर्ट का निर्णय

आगामी पांच मार्च का दिन रतलाम के लिए बड़ा निर्णय वाला साबित हो सकता है। एयरपोर्ट अथारिी ऑफ इंडिया के सदस्यों की इस दिन नागरिय विमानन मंत्री हरदीपङ्क्षसह के साथ बैठक होना है। इस बैठक में यह तय होगा रतलाम में हवाई सुविधा के लिए राशि मंजूर की जाए या नहीं।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Ashish Pathak

•

Updated: 24 Feb 2020, 10:41 AM IST

Ratlam airport

Ratlam airport

रतलाम। आगामी 5 मार्च 2020 का दिन रतलाम के लिए बड़ा निर्णय वाला साबित हो सकता है। एयरपोर्ट अथारिी ऑफ इंडिया के सदस्यों की इस दिन नागरिय विमानन मंत्री के साथ बैठक होना है। इस बैठक में यह तय होगा रतलाम में हवाई सुविधा के लिए राशि मंजूर की जाए या नहीं। इस बैठक के पूर्व बंजली हवाई पट्टी पर नया डामरीकरण कार्य लोकनिर्माण विभाग ने किया है।

अब शराब पीकर ट्रेन चलाई तो जाएगी आप की 'नौकरी'

पिछले दो माह से रतलाम में हवाई पट्टी निर्माण को लेकर कयावद चल रही है। इसके लिए दो बार एयरपोर्ट अथारिटी ऑफ इंडिया के सदस्य रतलाम आ चुके है। पहली बार जब आए तो बंजली का निरीक्षण करने के अलावा रतलाम से दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद सहित जयपुर की रेल सुविधा की जानकारी जुटाई थी। इसके लिए तत्कालीन डीआरएम आरएन सुनकर से मुलाकात की थी व यात्रियों की संख्या के बारे में जानकारी जुटाई थी। इतना ही नहीं दूसरी बार आने पर प्रशासनीक अधिकारियों से मुलाकात करके जानकारियां जुटाई गई थी।

रतलाम सर्किल में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने एयरपोर्ट मंजूर किया

रिपोर्ट पर होगी बात

एयरपोर्ट अथारिटी ऑफ इंडिया के सदस्य रतलाम, उज्जैन व गुना गए थे। उज्जैन का महत्च महाकाल मंदिर की वजह से है, लेकिन करीब ही इंदौर में एयरपोर्ट होने की वजह से अब नागरिय विमानन मंत्रालय चाहता है कि रतलाम में नया एयर सर्किल बनाया जाए। जिससे नीमच, मंदसौर, झाबुआ, दाहोद सहित आसपास के अन्य यात्रियों को सुविधा हो व इंदौर में जो हवाई दबाव है वो कम हो सके। इसके चलते ही रतलाम का चयन किया गया है। अब इस बारे में निर्णय 5 मार्च की बैठक में होना है। इसके लिए एयरपोर्ट अथारिटी ऑफ इंडिया के सदस्यों ने जो दो बार के निरीक्षण के बाद रिपोर्ट दी है, उस पर चर्चा होगी। इस चर्चा के बाद ही यह तय होगा कि रतलाम में यह सुविधा मिले या नहीं।

PINK BOOK VIDEO दिल्ली रतलाम मुंबई के बीच 200 की स्पीड करने के लिए राशि जारी

हमारा प्रयास सुविधा मिले

हमारा यह प्रयास है कि रतलाम में हवाई यातायात का नया सर्किल बनाया जाए। इसके लिए रिपोर्ट को दे दिया गया है। अब इस पर पांच मार्च को होने वाली बैठक में चर्चा की जाएगी।

- मुकेश सौलंकी, सदस्य, एयरपोर्ट अथारिटी ऑफ इंडिया

VIDEO रेलवे नहीं चलाएगा मार्च तक इन ट्रेन को, यहां पढे़ पूरी सूची

VIDEO बेटा पढऩे नहीं गया तो नाराज मां ने भेजा जंगल में, बाद में मिला शव

VIDEO मुस्लिमों ने किया फूलों से शाही सवारी का स्वागत, फिर सड़क को किया साफ

VIDEO अवसर मिला है तो अब कृष्ण बनकर जेल से बाहर आना

VIDEO रतलाम ने महाशिवरात्रि पर रच दिया इतिहास, प्लास्टिक मुक्त रहे शिवमंदिर