29 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ratlam News : कार ने उगले नोट, राशि हवाला की या कुछ और, बड़ा सवाल

महू-नीमच हाईवे पर चैकिंग के दौरान मुखबीर की सूचना पर नामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बिना नंबर की महंगी कार की तलाशी के दौरान 100, 200 और 500 के नोटों की गड्डियां देख पुलिस भी हैरान हो गई।
2 min read
Google source verification

रतलाम

image

Kamal Singh

Aug 29, 2026

ratlam news

एएसपी की मौजूदगी में नोटों की गिनते करते टीआई कोरी

रतलाम. महू-नीमच हाईवे पर नामली के पंचेड फंटे पर शनिवार की शाम पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए बिना नंबर की कार से नोटों से भरे प्लास्टिक का बोरो बरामद किया हैं। बोरे में 100, 200 और 500 के नोटों की बड़ी मात्रा में गड्डियां मिली हैं। पुलिस ने कार चालक, कार और नोटों से भरे बैग को पुलिस थाना लेकर पहुंची। नोट गिनने के लिए पुलिस को व्यापारियों के यहां से नोट गिनने की मशीन मंगवानी पड़ी। अंतिम रूप से नोटों की गिनती में जो आंकड़ा सामने आया है उसके अनुसार दोनों बोरों में भरे नकदी की राशि 73,72,500 रुपए है। कार चालक मिजान खान पिता रईस खान (30) निवासी उमटपालिया है। पुलिस उससे नोटों के बारे में पूछताछ कर रही है। फिलहाल कार थाना परिसर में खड़ी करवा ली गई है।

नामली थाना प्रभारी अमित कोरी ने बताया कि शनिवार की शाम को महू-नीमच हाईवे पर पंचेड़ फंटे के यहां चैकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि एक कार में बड़ी मात्रा में नोट लाए जा रहे हैं। पुलिस ने चैकिंग और सख्त की। शाम करीब छह बजे रतलाम से जावरा तरफ जा रही बिना नंबर की कार को रोककर तलाशी ली। इसमें रखे बोरे को खोला तो उसनें बड़ी मात्रा में नोट मिल। पुलिस तुरंत ही कार को थाने पर लेकर पहुंची।

वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंचे थाने

थाने में कार खड़ी करवाकर नोटों से भरे बैग को कब्जे में लिया गया। इस दौरान एएसपी राकेश पंद्रो, एसडीओपी किशोर पाटनवाला को भी सूचना दी तो वे भी थाने पहुंचे। दोनों अफसरों की मौजूदगी में टीआई के चैंबर में नोटों की गिनती शुरू की। चूंकि नोट काफी ज्यादा होने से नामली के व्यापारियों की नोट गिनने की दो मशीनें मंगाई गई। मशीन से नोटों की गिनती जल्दी हो गई और आखिर में रुपयों का आंकड़ा 73 लाख 72 हजार 500 रुपए पाए गए। नामली थाना प्रभारी अमित कोरी तथा पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में बरामद नकदी किसकी है और इसे क्रेटा कार में कहां ले जाया जा रहा था।

गहनता से की जा रही जांच

इतनी मात्रा में नोटों का गाड़ी से मिलना बड़ी बात है। पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जिस व्यक्ति मिजान खान की कार से नोटों से भरा बोरा मिला है उससे भी पूछताछ की जा रही है। इतनी भारी संख्या में नकदी कहां से लाया जा रहा था उसका स्रोत क्या है और उसे ले जाने के उद्देश्य क्या था। इन सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

राकेश पंद्रो, एएसपी रतलाम शहर