19 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रतलाम में बिजली तार चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार

बिजली के खंभे पर चढकऱ कंडक्टर (तार) काटकर चोरी करते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बिजली के एल्युमिनियम तार, चोरी में प्रयुक्त पिकअप वाहन सहित करीब 10 लाख रुपए का मश्रुका जब्त किया है।
2 min read
Google source verification
Electricity theft news ratlam

बिजली के खंभे पर चढकऱ कंडक्टर (तार) काटकर चोरी करते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बिजली के एल्युमिनियम तार, चोरी में प्रयुक्त पिकअप वाहन सहित करीब 10 लाख रुपए का मश्रुका जब्त किया है।

रतलाम. पुलिस ने बिजली के तार चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी में प्रयुक्त वाहन तथा करीब 10 लाख रुपए कीमत का माल बरामद है।

पुलिस के अनुसार 17 अगस्त की रात करीब 11.45 बजे ग्राम खेड़ी बजरंगगढ़ क्षेत्र में 4-5 लोग पिकअप वाहन से पहुंचे और बिजली के खंभे पर चढकऱ कंडक्टर (तार) काटकर चोरी करने लगे। ग्रामीणों की सतर्कता से घटना की जानकारी पुलिस तक पहुंची। सूचना मिलते ही रावटी पुलिस मौके पर पहुंची और एक संदिग्ध को पकड़ लिया, जबकि उसके अन्य साथी कंडक्टर तार छोडकऱ पिकअप वाहन से फरार हो गए।

पुलिस ने इन्हे किया गिरफ्तार
पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम सुरपाल भाभर, उम्र 32 वर्ष, निवासी आड़ापंथ, थाना रावटी बताया। उसने अपने साथियों के साथ एल्युमिनियम के तार खंबे से काटकर चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने प्रकरण मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश करते हुए भारत भाभर, उम्र 18 वर्ष, पप्पू भूरिया उम्र 42 वर्ष तथा भरत भोरिया, उम्र 43 वर्ष को गिरफ्तार किया।

10 लाख रुपए का मश्रुका जब्त
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बिजली के एल्युमिनियम तार, चोरी में प्रयुक्त पिकअप वाहन सहित करीब 10 लाख रुपए का मश्रुका जब्त किया है। पुलिस के मुताबिक मामले में चोरी के तार खरीदने वाले कबाड़ कारोबारियों और अन्य संभावित आरोपियों के संबंध में भी जांच की जा रही है। कार्रवाई में थाना प्रभारी रावटी सुरेंद्र सिंह गड़रिया सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

चार आरोपियों को गिरफ्तार किया
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार भा.पु.से. एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल के निर्देशन तथा एसडीओपी सरवन नीलम बघेल के मार्गदर्शन में रावटी पुलिस ने बिजली के तार चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी में प्रयुक्त बोलेरो पिकअप वाहन तथा करीब 10 लाख रुपए कीमत का माल बरामद किया है।