
विद्यार्थियों की काउंसलिंग करते समिति सदस्य।
रतलाम. रतलाम के मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 20 सीटें बढक़र इसी साल से 200 सीटों पर प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नीट परीक्षा के परिणाम जारी होने के बाद मेडिकल कॉलेजों के लिए एमबीबीएस की सीटों पर प्रवेश के लिए पहले चरण में सीटों का अलाटमेंट भी कर दिया गया है। पहले चरण के लिए राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) ने रतलाम मेडिकल कॉलेज की 200 में से 194 सीटों का अलाटमेंट किया है। इसके बाद मेडिकल कॉलेज में सीटों पर प्रवेश के लिए स्टूडेंट रिपोर्टिंग भी कर रहे हैं। हालांकि इस चरण में अभी प्रवेश की स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीें हो पाएगी। अब तक के रिपोर्टिंग और निश्चित प्रवेश के आंकड़ों के अनुसार स्टेट लेवल कोटे में 16 और ऑल इंडिया कोटे से एक स्टूडेंट ने सीट की कन्फर्मेशन दी है।
मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 200 सीटें होने पर 170 स्टेट कोटे की और 30 सीटें ऑल इंडिया कोटे से रिजर्व हैं। यानी मेडिकल कॉलेज की 15 फीसदी सीटें ऑल इंडिया कोटे के लिए रिजर्व की गई है। इसके पहले 180 सीटों में से 153 स्टेट कोटे और 27 ऑल इंडिया कोटे से रिजर्व थी। पिछले सालों में रतलाम मेडिकल कॉलेज की सारी सीटों पर प्रवेश हुए थे।
एमबीबीएस की ऑल इंडिया कोटे से रिजर्व सीट वाले अभ्यर्थी देश में कहीं भी और किसी भी सरकारी मेडिकल कॉलेज में प्रवेश ले सकते हैं। इन्हें जो कॉलेज आवंटित होता है उसके अलावा भी ये दूसरे कॉलेजों में अप्लाई कर सकते हैं और वहां चयन होने पर आवंटित कॉलेज छोड़ सकते हैं। छोड़ी गई सीट अगले राउंड के लिए फिर से किसी अन्य को अभ्यर्थी को अलाट होती है।
राउंड -1 के लिए अलाटमेंट
राज्य कोटे की सीटें - 170
सीट अलाटमेंट हुआ - 164
ईवेरिफिकेशन हुआ - 89
एडमिशन हुआ - 85
अपग्रेड के लिए - 55
फाइनल प्रवेश - 30
ऑल इंडिया कोटे की सीटें- 30
सीट अलाटमेंट हुआ - 30
ईवेरिफिकेशन हुआ - 16
फ्रीज केंडिडेट्स - 01
--
एमबीबीएस सीट पर पहले राउंड में प्रवेश के लिए 31 अगस्त तक की तारीख तय है। इसमें अलाटेड सीटों में से कितने में प्रवेश होता है राउंड खत्म होने पर पता चलेगा। बची हुई सीटें अगले राउंड में जाएंगी।
डॉ. अनिता मुथा, डीन मेडिकल कॉलेज, रतलाम
Updated on:
30 Aug 2026 11:47 am
Published on:
30 Aug 2026 11:47 am
