30 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ratlam News : अब इनकम टैक्स की इंट्री, खंगालेगी नोटों की आय का पूरा रिकार्ड

अब इनकम टैक्स की इंट्री, खंगालेगी नोटों की आय का पूरा रिकार्ड नामली में पकड़ाए नोटों के मामले में नया मोड़ आ गया है। रतलाम पुलिस ने नोटों से जुड़ी पूरी जानकारी आयकर विभाग को साझा की। किसी भी समय जांच करने आ सकते हैं आयकर विभाग के अफसर, पुलिस भी इसे लेकर गंभीर है और कई पहलुओं से इसकी पड़ताल कर रही है।
2 min read
Google source verification

रतलाम

image

Kamal Singh

Aug 30, 2026

ratlam news

नोटों की गिनती करते हुए

रतलाम.नामली के पंचेड़़ फंटे के यहां शनिवार की शाम को बिना नंबर की कार से 73 लाख 72 हजार से ज्यादा की जब्त नकदी मामले में अब आयकर विभाग की इंट्री होने वाली है। पुलिस प्रशासन ने इतनी मात्रा में नकदी पाए जाने पर आयकर विभाग के इंदौर कार्यालय को सूचना के साथ पत्र भी दे दिया है। रविवार को अवकाश होने से विभाग से अभी इसका कोई जवाब नहींं आया और न ही कोई अफसर इसकी जांच करने आया किंतु सोमवार या इसके बाद किसी भी दिन आयकर के अफसर नामली पहुंचकर पूरे मामले को अपने हाथ मे ले सकते हैं। रात में कार चालक के वकील भी थाने पहुंच चुके थे। देर रात तक थाने पर यह मामला गर्माता रहा। रात में ही पुलिस ने वकील के साथ कार और कार चालक मिजान खान को रवाना कर दिया था।

अलग-अलग जवाब दिए

नामली पुलिस के अनुसार उमटपालिया निवासी कार चालक मिजान खान पिता रईस खान (30) से रात में पुलिस ने कार और नकदी के साथ ले जाकर नकदी के बारे में पूछताछ की। प्रारंभिक पूछताछ में पहले तो उसने जमीन बेचने से मिली राशि का बताया और बाद में किसी अपने परिजनों के नाम पर जमीन के सौदे की बात कही। इसमें भी वह दस्तावेज उपलब्ध नहीं करवा पाया तो बाद मं सोना खरीदने की बात कहने लगा। हालांकि वह अपनी किसी भी बात का कोई प्रमाण पुलिस को उपलब्ध नहीं करवा पाने से पूरा मामला संदिग्ध लग रहा है।

पुलिस ये एंगल भी खंगाल रही

पुलिस हवाला के एंगल से भी इसकी जांच कर रही है तो एक और एंगल पुलिस ने तय किया है कि कहीं यह पैसा मादक पदार्थ की डिलीवरी का तो नहीं है। हालांकि अभी इसे लेकर कोई अधिकारी कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। हो सकता है कि यह पैसा मादक पदार्थ के रैकेट से जुड़ा हो क्योकिउमटपालिया का नाम मादक पदार्थों की तस्करी में लंबे समय से सामने आता रहा है। सूत्र बताते हैं कि उमटपालिया और आसपास के गांवों का शराब के अवैध कारोबार से भी कनेक्शन सामने आ चुका है। पुलिस सभी तरह से पुष्टि करना चाह रही है।

--

आयकर विभाग को सूचित किया

मामला नकदी की बरामदगी का है इसलिए आयकर विभाग को सूचना दे दी गई है। अभी कैश हमारी जब्ती में है और आयकर विभाग को सूचना इसलिए दी गई कि वे इसके सोर्स का पता लगा सके। जब भी आयकर विभाग के अफसर आएंगे वे रतलाम पुलिस को इसकी सूचना देंगे।

राकेश पंद्रो, एएसपी रतलाम शहर