26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Ratlam / युवा उत्सव में जिले के दल ने दिखाया दम

युवा उत्सव में जिले के दल ने दिखाया दम

संभागीय युवा उत्सव का आयोजन पिछले दिनों हुआ उज्जैन में
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Chandraprakash Sharma

•

Updated: 8 Nov 2019, 6:25 PM IST

युवा उत्सव में जिले के दल ने दिखाया दम

युवा उत्सव में जिले के दल ने दिखाया दम

रतलाम। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित महाविद्यालयीन युवा उत्सव में जिले की टीम ने उज्जैन संभागीय युवा उत्सव में अपने जिले का नाम रोशन कर दिया है।जिले की टीम ने दो दिवसीय इस आयोजन में 14 विधाओं में भाग लेकर जीत हासिल की है। चिह्नित महाविद्यालय शासकीय कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरके कटारे ने बताया यह आयोजन ५ व ६ नवंबर को उज्जैन में विक्रम विश्वविद्यालय में हुआ। इसमे जिले के 22 विधाओं में प्रतिभागियों ने हिस्सेदारी करके १५ विधाओं में जीत हासिल की है।
जिला युवा उत्सव प्रभारी डॉ. बी वर्षा ने बताया संभागस्तर पर चयनीत प्रतिभागी दिसंबर में रीवा में आयोजित होने वाली राज्यस्तरीय युवा उत्सव प्रतियोगिता में भाग लेंगे। जिले की युवा उत्सव टीम ने 14 विधाओं में जीत हासिल की है। इनमें शासकीय कन्या महाविद्यालय ने पाश्चात्य समूह गान में प्रथम, मूर्ति शिल्प में द्वितीय, रांगोली में द्वितीय, भारतीय सुगम संगीत में द्वितीय, लघु नाटिका में तृतीय, भारतीय समूह गान में तृतीय और कोलाज में तृतीय स्थान प्राप्त किया है। इसी तरह शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय ने पोस्टर में द्वितीय, एकल नृत्य में तृतीय, मूक अभिनय में तृतीय और एकल पाश्चात्य में तृतीय स्थान प्राप्त किया है। इसके अलावा शासकीय भगतसिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय जावरा ने एकल शास्त्रीय गायन में द्वितीय, एकल वादन (परकुशन) में द्वितीय, एकल वादन (नान परकुशन) में तृतीय स्थान प्राप्त किया है।