अधिकारी के अनुसार आरडीएसओ की ट्रेन में एलएचबी स्तर के डिब्बे है। इसके चलते इसमे विशेष प्रकार के व्हील होने की वजह से कर्व में अधिक समस्या नहीं आएगी। इसलिए ट्रेन को 120 से 130 की गति से चलाकर परीक्षण इस सेक्शन में भी किया गया। बुधवार को हुए गति परीक्षण में रतलाम से मेघनगर 120 किमी प्रतिघंटा, मेघनगर से लिमखेड़ा तक 110 किमी प्रतिघंटा व लिमखेड़ा से गोधरा तक 120 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से ट्रेन को चलाया गया।