11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट से पहले पढ़ लें ये जरूरी टिप्स, शुरुआत में ही होगा लाभ

परिवार की आर्थिक मदद हो या अधिक कमाने की इच्छा युवाओं के साथ महिलाएं भी इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही है। युवाओं व महिलाओं का रुझान ऑनलाइन शेयर मार्केट की ओर बढ़ा है...

3 min read
Google source verification
share_market_in_india_tips_for_beginners_free_tips.jpg

परिवार की आर्थिक मदद हो या अधिक कमाने की इच्छा युवाओं के साथ महिलाएं भी इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही है। युवाओं व महिलाओं का रुझान ऑनलाइन शेयर मार्केट की ओर बढ़ा है। इस राह को विभिन्न मोबाइल एप ने आसान बना दिया है। वे घर बैठे शेयर बाजार में निवेश कर रहे हैं। इसके जहां युवा इससे अपनी साइड इनकम को बढ़ा रहे हैं, तो महिलाएं परिवार को सबल बनाने में सहयोग कर रही है। शेयर के साथ ही म्यूचुअल फंड में भी कई लोग निवेश कर रहे हैं।

लगातार खुल रहे डिमेट खातों से भी अंदाजा लगाया जा सकता है कि शेयर बाजार में निवेश करने वालों की संख्या में वृद्धि किस गति से हो रही है। पूरे देश में यह आंकड़ा 10 लाख के करीब बताया जा रहा है। रतलाम जिले की बात कर तो बीते छह माह में करीब 2500 डीमेट व ट्रेडिंग खाते खुले हैं। इसमें 60 से 70 प्रतिशत युवा व महिलाओं के हैं। इस दौर में 25 से 30 मोबाइल एप आ गए हैं।

फोन पर सौदे

कुछ साल पूर्व इस मार्केंट में निवेश करने वालों की संख्या बहुत ही कम थी। उस समय निवेशक को ब्रोकर के यहां पर जाना पड़ता था। या फिर फोन पर सौदे लिखाने पड़ते थे। एक समय में एक से अधिक लोगों के फोन करने से सभी निवेशकों के सौदे नहीं लग पाते थे। शेयर की दर की घट-बढ़ की जानकारी भी सही तरीके से नहीं मिल पाती थी।

राष्ट्रीय व रीजनल ब्रोकर की फ्रेंचाइजी रतलाम में

रतलाम में स्थानीय ब्रोकरों के साथ राष्ट्रीय स्तर के ब्रोकर्स फ्रेंचाइजी के माध्यम से सुविधा उपलब्ध करा रहे है। ये ब्रोकर अपने अनुसंधान व तकनीकी एप के निर्माण पर खर्च कर निवेशकों का सौदे के साथ सुविधाएं उपलब्ध करा रहे हैं। इसके साथ ही रीजनल स्तर के ब्रोकर की फ्रेंचाइजी उपलब्ध है।

परिवार को सबल बनाने में सहयोग

किसी के यहां पर नौकरी करने की बजाय थोड़ा अनुभव लेकर शेयर मार्केट में निवेश कर परिवार को सबल बनाने में सहयोग कर सकते हैं। मैं छह साल से यह कार्य कर रही हूं। शुरुआत में मुझे भी डर लगता था। इसके जानकारों से सहायता लेकर धैर्य के साथ इस कार्य को कर रही है। आज परिवार को सबल मिला है।

- ममता लुनिया, गृहिणी, सैलाना रोड

कम राशि से निवेश शुरू करें

मैं यह कार्य दो साल से कर रहा हूं। इस कार्य को शुरू करने से पहले मैंने इंदौर में अपडेट देखता रहा। निवेश के लिए सबसे पहले तकनीकी ज्ञान, और अनुभव जरूरी है। प्रारंभ में लालच न करते हुए कम राशि से निवेश शुरू करें। आनलाइन एप और नई साइड पर जाने से पहले सावधानी भी जरूर रखें ताकि नुकसान ना हो।

- रोहित सूर्यवंशी, युवा, शहर सराय

ये भी पढ़ें :दो घंटे से ज्यादा स्क्रीन टाइम वाले बच्चों को हो रही ये खतरनाक बीमारियां, एक्सपर्ट से जानें कैसे दूर करें एडिक्शन
ये भी पढ़ें : दाल बनाने में न करें ये गलती, प्रोटीन बेनेफिट के लिए ये है दाल बनाने का सही तरीका

1 हजार से अधिक नए खाते बढ़े

देश की अर्थ व्यवस्था में मजबूती को देखते हुए नई पीढ़ी का रुझान तेजी से डीमेट अकाउंट व ट्रेडिंग अकाउंट की ओर बढ़ रहा है। बीते सालों के मुकाबले इस साल एक हजार से अधिक डीमेट अकाउंट व म्यूचुअल फंड अकाउंट बढ़े हैं। इसमें युवाओं व महिलाओं का प्रतिशत अधिक हैं। पुराने निवेशकों को भी इसमें अच्छा रिटर्न मिला है।
- हिम्मत गेलड़ा, पूर्व लीड बैंक मैनेजर

जैसे-जैसे संचार क्रांति में बदलाव आते जा रहे हैं। वैसे-वैसे बाजार में एंड्रायड व आईफोन जैसे मोबाइल के साथ ही अनेक प्लेटफार्म आए हैं। इससे शेयर बाजार की निवेश प्रक्रिया को आसान बना दिया है। इसमें मोबाइल एप का बहुत बड़ा योगदान है। इसके जरिए युवा व महिलाएं घर बैठे शेयर ट्रेडिंग करने लगे हैं। वर्तमान में भारत के शेयर बाजार ने एशिया के सभी शेयर बाजारों को पछाड़ते हुए बीते छह माह में आकर्षक रिटर्न दिया है। साथ ही वर्तमान में सरकार की नीतियों ने शेयर मार्केट को बढ़ावा मिला है। नवयुवक, गृहिणियां व सेवानिवृत्त कर्मचारी शेयर बाजार से जुड़े हैं। - - अनुराग लोखंडे- शेयर मार्केट के जानकार

ये भी पढ़ें : सरकारी नौकरी : वन विभाग में निकली बंपर भर्ती, जानें कैसे करें आवेदन ये है लास्ट डेट
ये भी पढ़ें :Exclusive Interview: 'मैं समाज के लोगों के बीच का देसी हीरो', मनोज बाजपेयी ने किया 'द फैमिली मैन-3' का खुलासा