26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / #SPORTS – मंडल से लेकर पंचायत तक मोर्चा कराएगा खेल प्रतियोगिता

#SPORTS – मंडल से लेकर पंचायत तक मोर्चा कराएगा खेल प्रतियोगिता

भारतीय जनता युवा मोर्चा अगस्त - सितंबर माह में विभिन्न खेलों की प्रतियोगिता का आयोजन करेगा। मंडल स्तर से शुरू होने वाली ये प्रतियोगिता राष्ट्रीय स्तर तक होगी। 25 सितंबर को दिल्ली में होगा मुकाबले का फायनल मैच।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

vikram ahirwar

•

Updated: 2 Aug 2017, 7:47 PM IST

Pause on government sports activities due to rain

Pause on government sports activities due to rain



रतलाम। भारतीय जनता युवा मोर्चा अगस्त - सितंबर माह में विभिन्न खेलों की प्रतियोगिता का आयोजन करेगा। मंडल स्तर से शुरू होने वाली ये प्रतियोगिता राष्ट्रीय स्तर तक होगी। इसमे प्रतियोगिता के सेमीफायनल व फायनल मुकाबले दिल्ली में होंगे। ये जानकारी भाजयुमो जिलाध्यक्ष बलवंत भाटी ने देते हुए बताया कि इस बारे में विस्तार से चर्चा पार्टी की बैठक में हुई है।

पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष कानसिंह चौहान व मोर्चा जिलाध्यक्ष भार्टी की उपस्थिति में बैठक हुई। इसमे बताया गया कि राष्ट्रीय नेतृत्व ने खेल प्रतिभाओं का वास्तविक विकास व विशेषकर ग्रामीण व छोटे शहरों की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन करने का निर्णय लिया है। पंडीत दीनदयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में ये आयोजन होगा। इसका नाम खेलेगा मध्यप्रदेश-खेलेगा भारत-खेलेगा रतलाम रखा गया है।

इन प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन

विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में कबड्ड़़ी, खो-खो, मलखंब, कुश्ती व रस्साकस्सी खेल को शामिल किया गया है। ये प्रतियोगिताएं मंडल से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर होगी। इसके लिए कुश्ती प्रतियोगिता के लिए कार्यक्रम प्रभारी रितेश जैन, कुश्ती प्रतियोगिता के लिए विशाल शर्मा, रस्साकस्सी के लिए विवेक पोरवाल, कबड्डी के लिए कमल गुप्ता, खो-खो के लिए शिवेंद्र माथूर, मलखंब के लिए सोनुसिंह को प्रभारी बनाया गया है।

पंचायत से लेकर वार्ड तक होगी

मोर्चा जिलाध्यक्ष भाटी ने बताया कि ये खेल प्रतियोगिताएं मंडल में वार्ड अनुसार व गांव में पंचायत अनुसार आयोजित की जाएगी। इसमे मंडल से आने वाले बेहतर खिलाडि़यों की जीले की टीम बनाई जाएगी। ये प्रतियोगिता 16 से 25 वर्ष की उम्र के खिलाडि़यों के लिए रहेगी।

ये रहेगा प्रतियोगिता का कार्यक्रम

- 1 से 10 अगस्त तक मंडल स्तर पर।
- 11 से 15 अगस्त तक जिला स्तर पर।

- 16 से 20 अगस्त तक संभाग स्तर पर।
- 21 से 25 अगस्त तक राज्य स्तर पर।

- 26 अगस्त से 15 सितंबर तक राज्यों सेआई टीम का मैच।
- 20 सितंबर को सेमीफायनल व 25 सितंबर को फायनल मुकाबले दिल्ली में होंगे।