5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Mp Elecation 2018: ये युवा बढ़ा रहे बदलाव की ओर कदम

ये युवा बढ़ा रहे बदलाव की ओर कदम
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Sachin Trivedi

•

Updated: 26 Oct 2018, 6:10 PM IST

patrika

Patrika

रतलाम. स्वच्छ राजनीति और मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए युवाओं ने अपने कदम बढ़ा दिए है। शुक्रवार को पत्रिका के आव्हान पर रतलाम रेलवे इंस्टीट्यूट के खेल मैदान पर युवाओं ने जागरूकता का संकल्प लिया। रतलाम शहर के युवाओं की यह टीम हर खेल मैदान पर जाकर अगले एक सप्ताह तक इस तरह अपने अभियान को आगे बढ़ाएगी। विशेषकर उन युवाओं को साथ लाया जाएगा, जो पहली मर्तबा मतदान करने वाले है।

25 युवाओं की टीम जगाएगी अलख
मतदाता जागरूकता और लोगों में अपने मत के प्रति निर्णायक बनने की भावना के साथ पत्रिका ने गतिविधियों के आयोजन की शुरूआत की है। इसी कड़ी में पत्रिका के आव्हान पर स्थानीय रेलवे खेल मैदान पर 25 युवाओं की टीम ने संकल्प गतिविधि का आयोजन किया। यह टीम रोजाना सुबह और शाम के समय खेल मैदानों पर जाकर युवाओं से मतदान करने का संकल्प कराएगी। पहली बार वोट करने वाले युवा प्राथमिकता रहेंगे।

हर दिन सुबह-शाम कराएंगे संकल्प
कॉलेज के युवा करण नालिया, रमेश बौरासी, समीर मुगल और करण पाल ने बताया कि हर चुनाव में वोटों का महत्व होता है, इस बार हमें अपने मताधिकार का सही उपयोग करना है, क्योंकि हमारे वोट से ही देश की दशा और दिशा भी निर्धारित होती है। युवाओं को देश और प्रदेश के निर्माण में स्वच्छत छवि वाले जनप्रतिनिधियों को आगे लाने के प्रति संकल्पित होना होगा। इसके लिए हम लगातार युवाओं से बात करेंगे।