रतलाम के रेलवे कॉलोनी में रहने वाले एक नेताजी के घर के बाहर शुक्रवार की काली रात को कोई अज्ञात व्यक्ति टोना - टोटका करके चला गया। टोना - टोटका करने वाले ने एक नींबू, उसमे सूई लगाकर, पुतला बनाकर रखकर गया। पुतले में लाल रंग डाला गया था। उसको लाल कपड़े से बांधा हुआ था। इतना ही नहीं, काले रंग का पावडर व एक काला धागा के साथ लाल रंग का धागा भी था।