भोपाल में तड़के तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ीं। मौसम विभाग के मुताबिक, दोपहर तक भोपाल, शाजापुर, देवास, आगर, शिवपुरी, भिंड, दतिया में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। विदिशा और सागर में दोपहर तक 90 किलो मीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। रतलाम, रायसेन, दमोह, कटनी, पन्ना, उमरिया में हवाओं की रफ्तार 55 किलोमीटर प्रतिघंटा तक हो सकती है। हल्की बारिश और धूलभरी आंधी चलने के भी आसार हैं। राजगढ़, सीहोर, उज्जैन, मंदसौर, अशोकनगर, सीधी, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, रीवा, शहडोल, अनूपपुर और जबलपुर में कहीं गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। यहां भी मौसम विभाग ने 40 कि.मी प्र.घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अलर्ट घोषित किया है।