प्रात: शुरू हुई बैठक में अभिभाषक संघ आगे का निर्णय कर रहा
वहीं, अभिभाषकों के कोर्ट रूम में धरने के चलते रात करीब 12 बजे प्रभारी नजारत ने एक पत्र अभिभाषक संघ अध्यक्ष को भेज दिया। पत्र में बताया कि अभिभाषक अविलंब कोर्ट परिसर खाली करें, कुछ अनहोनी हुई तो जवाबदेह वकील होंगे। वकीलों को करीब 30 मिनट का समय कोर्ट परिसर खाली करने के लिए दिया गया। इसके बाद अभिभाषकों की ओर से भी नजारत प्रभारी को जवाब के लिए पत्र की तैयारी शुरू हो गई। अभिभाषकों संघ अध्यक्ष दशरथ पाटीदार ने बताया कि हमारा धरना रातभर जारी रहा, शुक्रवार को प्रात: शुरू हुई बैठक में अभिभाषक संघ आगे का निर्णय कर रहा है।