रतलाम. शहर में पांच दिवसीय दीपोत्सव के दौरान माणक चौक स्थित श्री महालक्ष्मी मंदिर में बड़ी संख्या में भक्त दर्शन करने पहुंचे थे। भक्तों ने जो दक्षिणा दी, वो सरकारी दान पात्र के बजाए आरोप है कि पुजारी ने अपनी जेब में रख लिया, इसका वीडियो कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम के बाद पहुंचा जिसके बाद मामले की जांच शुरु कर दी गई है। जांच में शहर एसडीएम अभिषेक गेहलोत ने पुजारी संजय कुमार को नोटिस जारी किया है।