रतलाम. शादियों का सीजन शुरु होने वाला है और शादियों में होने वाली भीड़ भाड़ के कारण कोरोना का खतरा बढ़ने की आशंका के चलते प्रशासन भी सतर्क है। रतलाम कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने शादियों के सीजन से ठीक पहले एक आदेश जारी किया है जिसमें कहा गया है कि प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी शादी समारोह के दौरान मैरिज गार्डन का निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण के दौरान अगर कोई भी ऐसा व्यक्ति मिला जिसने कि वैक्सीन नहीं लगवाई है तो फिर तुरंत ही कार्रवाई की जाएगी।