
पत्नी ने की शिकायत, बोली- पति करता है घर में मिलावटी घी बनाने का धंधा
रतलाम. मध्य प्रदेश के रतलाम शहर के मोमिनपुरा इलाके में बुधवार देर रात एक पत्नी ने अपने ही पति के घी में मिलावट के खेल के राज को उजागर कर दिया। इसके पीछे वजह ये थी कि, विवाह के बाद से ही पति और पत्नी के बीच घरेलू विवाद चल रहा था, जिसके गुससे में आकर पत्नी ने पति के अवाैध धंधे का भांडाफोड़ दिया। मामले में सूचना के बाद खाद्य विभाग का अमला बुधवार देर रात युवक के घर पहुंचा, यहां उन्होंने घर में बना 40 किलो घी जब्त कर जांच के लिए भेज दिया है।
बता दें कि, शहर में पति और पत्नी के बीच घरेलू विवाद इतना बढ़ा की पत्नी ने ही अपने पति की मिलावट खोरी की पोल खोलकर रख दी। घटना बुधवार देर रात शहर के मोमिनपुरा क्षेत्र की है, जहां पति की प्रताड़ना से तंग आकर मीना व्यास ने अपने पति सुनील व्यास की मिलावटखोरी का राज खोल दिया। खाद्य विभाग ने छापामार कर 40 किलो घी के सैंपल लिए है। घटना के बाद से आरोपी पति फरार है।
छापामारी तक पहुंची घरेलू नोकझोंक
रतलाम में 15 साल से पति-पत्नी के बीच चली आ रही नोकझोंक खाद्य विभाग की छापामारी तक पहुंच गई। मामला शहर के मोमिनपुरा क्षेत्र का है, जहां खाद्य विभाग को सूचना मिली थी कि, यहां एक मकान में नकली घी बनाने की फैक्ट्री संचालित की जा रही है। खाद्य विभाग को सूचना देने वाला और कोई नहीं बल्कि आरोपी की पत्नी ने ही मिलावटखोरी का भंडाफोड़ कर दिया।
विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस
बुधवार रात पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ गया, इसके बाद रात करीब 10 बजे बाद पहले पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराकर घर लौट गए। मामला शांत ही हुआ था कि, कुछ समय बाद दोनों के बीच फिर विवाद शुरू हो गया और पत्नी मीना व्यास ने पति सुनील व्यास की नकली घी बनाने का राज खाद्य विभाग के सामने खोल दिया। इसके बाद खाद्य विभाग की टीम ने बुधवार देर रात करीब 11 बजे दबिश देकर घर से 40 किलो नकली घी जब्त किया, जिसके सैंपल सेंट्रल लैब जांच के लिए भिजवा दिए गए हैं। पुलिस के अनुसार घटना के बाद आरोपी सुनील व्यास मौके से फरार है। खाद्य व ओषधि अधिकारी कमलेश जमरा का कहना है कि, मामले की जांच की जा रही है।
Published on:
20 Jan 2022 07:32 pm
बड़ी खबरें
View Allरतलाम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
