जब सत्तू धुल जाए तो इसमें हरी मिर्च और प्याज डाल दीजिए। इसके बाद मसालों में भुना जीरा, काला नमक, सादा नमक डालकर मिक्स कर दीजिए। अब पुदीने के पत्ते और नींबू का रस डाल दीजिए। सत्तू को गिलास में सर्व कीजिए। ऊपर से बर्फ के टुकड़े डालकर ठंडा-ठंडा सत्तू सर्व कीजिए और गर्मी दूर कीजिए।