6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

bhopal sports news फाइट नाइट: आयुष, हिमांशु, दीपिका और मुस्कान का विजयी पंच

टीटी नगर स्टेडियम के नए मल्टीपर्सस बॉक्सिंग रिंग में फाइट नाइट का आयोजन किया गया। जिसमें अकादमी के मुक्केबाजों ने पंच बरसाए। महिला और पुरुष वर्ग के मुकाबले खेले गए। हिमांशु ने सार्थक को हराया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mukesh Vishwakarma

•

Updated: 31 Aug 2022, 12:10 AM IST

news

बॉक्सिंग रिंग में फाइट नाइट का आयोजन किया गया।

टीटी नगर स्टेडियम के नए मल्टीपर्सस बॉक्सिंग रिंग में फाइट नाइट का आयोजन किया गया। जिसमें अकादमी के मुक्केबाजों ने पंच बरसाए। महिला और पुरुष वर्ग के मुकाबले खेले गए। जिसमें हिमांशु ने सार्थक को हराया। आयुष श्रीवास ने राजीव सेन को 3-0 से, दीपिका ने हिमानी को 2-1 से, मुस्कान मोहरी ने भाव्या शर्मा को 3-0 से, सुमेध ने यश को 3-0 से, तनुश्री ने गौरवी को 2-1 से पराजित किया। इसी प्रकार अंजलि सिंह ने खुशी सिंह को 3-0 से, कमलेश ने प्रभात द्विवेदी को हराया। इस मौके पर कजाकिस्तान के विदेशी कोच मुस्तफा, चीफ कोच रोशनलाल आदि मौजूद रहे।

प्रतिभावान निशानेबाज हुए सम्मानित
शफीक खान शूटिंग रेंज में खेल प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। जिसमें निशानेबाज जैदान अंसारी, आमीर हुसैन , कृष्णा साहू , प्रणव बिरोका , सैयद फिकर अली, अली मुर्तुजा खान, अली आलम, लोकेंद्र यादव , कुनाल साहू, शुभ साहू, समिया खान, अरहमना तनवीर, मरियम अली, जुबैरिया अली, गूरी, स्वस्ति जैन, मुताहरा,समिना एवं रिमशा रईस सम्मानित हुए। इस रेंज में पिस्टल और राइफल के शूटर्स अभ्यास करते हैं। शूटिंग रेंज में मोहम्मद इदरीस एवं मोहम्मद बिलाल ट्रेनिंग देते हैं।

आदर्श जोशी ने कराते में जीता स्वर्ण पदक
वर्ल्ड फुनाकोशी कराते आर्गनाइजेशन की ओर से आयोजित जिला कराते प्रतियोगिता में आदर्श जोशी ने स्वर्ण पदक हासिल किया। सेंट जेवियर स्कूल अवधपुरी में खेली गई प्रतियोगिता में आदर्श ने 9 वर्ष आयु वर्ग की कुमीते स्पर्धा में भागीदारी की। आदर्श कक्षा पांच के छात्र हैं और यह उनका पहली ही जिला प्रतियोगिता है। इसी आयु वर्ग में प्रथमेश ने रजत पदक जीता है। सिद्घि सिंह और परी ने स्वर्ण और हर्ष ने रजत पदक हासिल किया। सभी विद्यार्थी कोच शिवा सोनी से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इसके साथ ही सेंट थामस सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने ओवरआल चैंपियनशिप पर भी कब्जा जमाया है।