6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

bhopal sports news- पारमी, मृदुल, वंश और हेमंत क्वार्टरफाइनल में

टीटी नगर स्टेडियम आयोजित द्वितीय राज्य स्तरीय रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में भोपाल की पारमी, मृदुल, बुशरा, वंश, प्रज्जवल, रीदम और अनुज ने क्वार्टरफाइनल में जगह पक्की है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mukesh Vishwakarma

•

Updated: 4 Sep 2022, 12:12 AM IST

news

द्वितीय राज्य स्तरीय रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता

टीटी नगर स्टेडियम आयोजित द्वितीय राज्य स्तरीय रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में भोपाल की पारमी, मृदुल, बुशरा, वंश, प्रज्जवल, रीदम और अनुज ने क्वार्टरफाइनल में जगह पक्की है। इसमें बालक वर्ग में वंश चौहान ने दक्ष महेश्वरी को 3-0 से, मुदित मालपानी ने मंयक को 3-2 से, अनुज सोनी ने आराध्य को 3-0 से पराजित किया। जबकि हेमंत ने इमरान कुरैशी को 4-1 से हराया। मृदुल परोहित ने शौर्य को 3-1 से हराया। जबकि बालिका वर्ग में पारमी नागदेव ने अद्विका अग्रवाल को 4-0 से, खुशी जैन ने वैदही को 4-1 से पराजित कर क्वार्टरफाइनल में जगह पक्की की।

दामोदर भारत-पाक मैच में कमेन्ट्री करेंगे
राजधानी के अंतराष्ट्रीय कमेन्टेटर दामोदर प्रसाद आर्य, एशिया कप टी-20 क्रिकेट में भारत और पाकिस्तान के मध्य खेले जाने वाले सुपर-4 स्टेज के मैच का आकाशवाणी पर आंखों देखा हाल सुनाएंगे। यह मुकाबला 4 सितंबर को दुबई में खेला जाएगा। श्रोता, मैच की कमेन्ट्री आकाशवाणी के विभिन्न स्टेशनों से और प्रसार भारती के न्यूजऑनएयर एप पर शाम-7 बजे से सुन सकेेंगे। दामोदर, विगत दो दशक से रेडियो और टीवी पर आलिंपिक खेल, एशियाई खेल, राष्ट्रमण्डल खेल, दक्षिण एशियाई खेल के अतिरिक्त विश्व कप क्रिकेट व कबडडी जैसे विश्व स्तरीय खेल आयोजनों में कमेन्ट्री कर चुके हैं।