3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जैवलिन डे पर टीटी नगर स्टेडियम में ​खिलाडि़यों ने फेंका इतनी दूरी तक भाला

तात्या टोपे स्टेडियम में रविवार को टोक्यो ओलंपिक में नीरज चोपड़ा द्वारा जीते गए स्वर्ण पदक का जश्न मनाने व युवाओं को जेवलिन थ्रो के लिए प्रोत्साहित करने नेशनल जेवलिन थ्रो डे मनाया गया। इसमें भोपाल के अनिकेत मथुरिया, हिमांशु मिश्रा, हरेंद्र, रेशु मालवीय, सलोनी ने स्वर्ण पदक जीते।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mukesh Vishwakarma

•

Updated: 8 Aug 2022, 9:52 PM IST

news

जैवलिन डे पर टीटी नगर स्टेडियम में ​खिलाडि़यों ने फेंका इतनी दूरी तक भाला

तात्या टोपे स्टेडियम में रविवार को टोक्यो ओलंपिक में नीरज चोपड़ा द्वारा जीते गए स्वर्ण पदक का जश्न मनाने व युवाओं को जेवलिन थ्रो के लिए प्रोत्साहित करने नेशनल जेवलिन थ्रो डे मनाया गया। इसमें भोपाल के अनिकेत मथुरिया, हिमांशु मिश्रा, हरेंद्र, रेशु मालवीय, सलोनी ने स्वर्ण पदक जीते। इसमें पूरे प्रदेश से लगभग 115 प्रतिभागियों ने भाग लिया। पुरुषों में सबसे दूरी तक भाला सिंगरौली के ज्ञानेश पाठक 63.82 ने फेंका। दूसरे नंबर पर भोपाल कारपोरेशन के कुलदीप सिंह 54.59 रहे। निजिल अंटोनी भोपाल कार्पो 53.09 को कांस्य पदक मिला। बालिका अंडर - 14 में रेशु मालवीय भोपाल ने स्वर्ण, रिया खरे भोपाल ने रजत और निशि यादव ने कांस्य पदक जीते।

महिलाओं में सलोनी ने स्वर्ण, मोनिका ने रजत और कुसुमलता ने कांस्य पदक जीते। किड्स जेवलिन में अनिकेत मथुरिया (भोपाल) 27.74 ने स्वर्ण पदक जीता। समर बघेल (भोपाल) 11.95 ने रजत और मो . अलबल भोपाल 10.41 ने कांस्य पदक जीता। बालक अंडर-20 में हिमांशु मिश्रा भोपाल ने 58.49 दूरी तक भाला फेंककर स्वर्ण जीता। आदित्य पाठक ने 53.24 रजत और अली धार 49.76 ने कांस्य पदक जीता। अंडर-23 में भोपाल के हरेंद्र 58.90 ने स्वर्ण, गौतम मोहरे छिंदवाड़ा 49.40 ने रजत और विक्रांत सिंह पंवार उज्जैन 48.75 ने कांस्य पदक जीते।पुरस्कार वितरण संचालक खेल रवि कुमार गुप्ता ने किया। संयुक्त संचालक खेल बीएस यादव, एथलेटिक्स फेडरेशन आफ इंडिया के उपाध्यक्ष मुमताज खान आदि मौजूद रहे।