7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेस्ट फ्रेंड से शादी करने के हैं इतने सारे फायदे, आप भी पढ़ कर हैरान हो जाएंगे

बेस्ट फ्रेंड से शादी करने का सबसे पहला फायदा तो यही होता है कि आप दोनों एक दूसरे के बारे में सब कुछ जानते हैं, कुछ भी छिपा हुआ नहीं होता।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sunil Sharma

•

Updated: 4 Aug 2018, 4:02 PM IST

Marriage,relationship,friendship,happy married life,how to live happy,relationship tips in hindi,lifestyle tips in hindi,friendship day 2018,

friendship, friendship day 2018, lifestyle tips in hindi, relationship tips in hindi, relationship, happy married life, marriage, how to live happy

हमने अक्सर देखा है कि कुछ लोग अपने ही बेस्ट फ्रेंड से शादी कर लेते हैं। लेकिन क्या आपने सोचा है कि इससे क्या फायदा होता है। जी हां बेस्ट फ्रेंड से शादी करने के बहुत सारे फायदे हैं। इस शादी से न केवल आपकी मैरिड लाइफ अच्छी गुजरती है वरन आपको जीवनभर के लिए एक सच्चा साथी भी मिल जाता है। आइए जानते हैं बेस्ट फ्रेंड से शादी करने के कुछ ऐसे ही फायदों के बारे में...

ये भी पढ़ेः यूरोपीय देश घूमना पसंद करते हैं भारतीय, जानिए कौनसा शहर है सबसे ज्यादा पसंदीदा

ये भी पढ़ेः Kenny Troutt जिन्होंने तय किया सड़क से महल तक का सफर, जानिए उनके सक्सेस सीक्रेट्स

1. एक-दूसरे के बारे में सब कुछ जानते हैं
बेस्ट फ्रेंड से शादी करने का सबसे पहला फायदा तो यही होता है कि आप दोनों एक दूसरे के बारे में सब कुछ जानते हैं, कुछ भी छिपा हुआ नहीं होता। इसलिए आपको अच्छा बनने या होने का दिखावा नहीं करना होता वरन आप जैसे है, उसी रूप में एक दूसरे को स्वीकार कर लेते हैं।

2. दोनों के बीच अंडरस्टैंडिंग
दोनों के बीच अंडरस्टैंडिंग बहुत अच्छी होती है। दोनों एक दूसरे की पसंद-नापसंद, अच्छाई-बुराई, भला-बुरा सब कुछ जानते हैं। ऐसे में दोनों क बीच बहुत ही अच्छी अंडरस्टैंडिंग बन जाती है जो उन दोनों के संबंध को और भी ज्यादा मजबूत, और भी ज्यादा खुशनुमा कर देती है।

3. कम्फर्टेबल होते हैं
बहुत बार बेस्ट फ्रेंड्स का कई कॉमन फ्रेंड्स होते हैं, इसलिए उन दोनों को अच्छा साथ मिल जाता है। उन्हें एक दूसरे पर संदेह नहीं रहता और शादीशुदा लाइफ अच्छे से गुजरती है।

4. दिल की बातें शेयर कर सकते हैं
दोनों ही अपनी बातें एक-दूसरे के साथ शेयर कर सकते हैं। उन्हें ये चिंता नहीं रहती कि सामने वाला उनके बारे में क्या सोचेगा वरन उन्हें मानसिक दिलासा मिलती है कि कोई उन्हें समझने वाला है, जिसके साथ वो अपने दिल की बात शेयर कर सकते हैं।