
Romantic animals in the world | Photo- Pexels
Most Romantic Animals : वैसे तो अक्सर हम कबूतरों को गुटूर गु करते, किस (Kiss) करते देखते हैं। इसलिए लगता है कि ये दुनिया के सबसे रोमांटिक जीव हैं। सच में प्रेम के रूप में इनको लेकर कविता या कुछ तस्वीरें दिख जाती हैं। पर, रोमांटिक जीव की बात की जाए तो उसमें कबूतरों का नाम दूर तक दिखता नहीं है। हम ऐसे ही कुछ जीवों के बारे में जानेंगे कि जो कपल की तरह रहते हैं, उनसे जुड़ी कुछ रोचक बाते हैं जो उनके रिश्ते को खास बनाने का काम करती है। चलिए, जानते हैं कि दुनिया के सबसे रोमांटिक जीव (World's Most Romantic Animals) कौन से हैं?
जिस तरह से हम ताउम्र साथ रहने का वादा करते हैं, वैसे ही कुछ जीव भी ताउम्र साथ रहते हैं। बतौर पार्टनर एक दूसर के साथ रोमांटिक जीवन काटते हैं ये जीव।
1 - हंस
2 - भेड़िए
3 - अल्बाट्रॉस
4- गिबन
5- पेंगुइन
"दो हंसों का जोड़ा बिछड़ गया रे…", इस तरह के गाने ने हंसों की प्रेम कहानी को अमर बनाने का काम किया है। हंस की बात करें तो ये लव सिंबल के रूप में जाने जाते हैं। जो आजीवन जोड़े बनाकर रहते हैं। वर्ल्ड एनिमल प्रोटेक्शन संस्था की जानकारी के मुताबिक, हंस लाइफ टाइम एक दूसरे के साथ रहते हैं।
भेड़िए का नाम अक्सर विलन के तौर पर यूज किया जाता है। प्रेम की बात में भेड़िए का नाम लेना भरोसे के लायक भले ना लगे लेकिन वाइल्ड लाइफ के जानकर बताते हैं कि भेड़िए रोमांटिक होते हैं। साथ ही ये अक्सर जीवनभर के लिए जोड़ी बनाते हैं।
अल्बाट्रॉस पक्षी का नाम भी रोमांटिक बर्ड्स में शामिल है। ये देखने में भी काफी प्यारे होते हैं। ये अपने पार्टनर को लुभाने के लिए क्या कुछ नहीं करते हैं। ये पक्षी डांस करके एक दूसरे को आकर्षित करने का काम करते हैं। गले लगने से और भी काफी कुछ करते हैं। अल्बाट्रॉस भी लंबे समय तक साथी बने रहते हैं।
गिबन का नाम भी रोमांटिक जीवों में है। ये अपने प्यार भरे युगल गीतों के लिए जाने जाते हैं। दोनों मिलकर साथ गीत कर अपने रिश्ते को मजबूत करते हैं। दोनों राग से राग मिलाकर गाना गाते हैं और यही बात इनके रिश्ते को खास बनाने का काम करती है।
पेंगुइन्स देखने में ही कितने प्यारे होते हैं। मगर, उससे प्यारी इनकी लव स्टोरी है। वाइल्ड लाइफ के जानकरों के मुताबिक, पेंगुइन अपने साथी को उपहार के रूप में पत्थर देते हैं। ये अपने साथी और बच्चों के प्रति अपनी निष्ठा के लिए जाने जाते हैं। ये बतौर माता-पिता की जिम्मेदारियां आपस में बांट लेते हैं।
Updated on:
11 Jul 2025 05:57 pm
Published on:
11 Jul 2025 05:57 pm
